Mahakumbh Girl Controversy: इन दिनो सोशल मीडिया पर एक खबर काफी सुर्खियों में है, कभी अपनी खुबसूरत आंखो और मुस्कान से पूरे महाकुंभ में वायरल हुई कुंभ गर्ल मोनालिसा ने शादी कर ली है, उनकी शादी की पिक्चर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, लेकिन शोकिंग खबर शादी नहीं बल्कि एक मुस्लिम लड़के से शादी है। जी हां, मोनालिया ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ अपने परिवार वालो के खिलाफ जाकर शादी कर ली है, जिसके कारण वो काफी ट्रोल होने लगी है, इतना ही नहीं मोनालिसा को लॉंच करने वाले डायेरेक्टर सनोज मिश्रा ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट कर मोनालिसा को चेतावनी दी है।
सनोज मिश्रा ने किया खुलासा
सनोज मिश्रा मोनालिसा की शादी से काफी शॉक्ड है, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो महाकुंभ के जरिये फेमस हुई थी, जब वो घबरा कर वापिस अपने घर डेरा माहेश्वर लौट गई थी तब भी सनोज मिश्रा ने उनकी मासूमियत को देखते हुए फिल्मों में काम देने का फैसला किया। सनोज ने कहा कि मुझे मोनालिसा की पवित्रता ने आकर्षित किया था, मोनलिसा उन्हें गंगा की तरह पवित्र लगी थी जिसके कारण सनोज मोनालिसा को गंगा की बेटी कहते थे। लेकिन मोनालिसा ने अपने टीचर की बातों में आकर बहुत गलत फैसला ले लिया है।
सनोज की सारी मेहनत पर मोनालिसा ने फेरा पानी
सनोज ने आगे कहा कि वो मोनालिसा को फिल्मों में लाना चाहते थे, लेकिन कुछ कट्टरपंथियों को मोनालिसा को उन्हें अप्रोच्च करना पसंद नहीं आया और उन्हें झूठे आरोप में जेल में बंद कर दिया..उन्होंने जेल में भी हार नहीं मानी, मोनालिसा को लॉंच करने के लिए जेल में ही कहानी लिखी, फिल्म बनाने के लिए 10 करोड़ रूपय का कर्ज लिया, जिसके आज भी भर नहीं पायें है, प्रयागराज में पहला लॉंच भी किया लेकिन उनकी सारी मेहनत पर मोनालिसा ने पानी फेर दिया है।
सनोज ने खुलासा करते हुए कहा है कि मोनालिसा का ये कदम कोई बगावत नहीं है बल्कि वो लव जिहाद का शिकार हो गई है…उनके फैसले के कारण उनके पिता आंसू बहा रहे है,…वो खुद सदमे में है, समझ ही नहीं आ रहा है कि कैसे संभाले.. ये दिन उनकी जिंदगी का सबसे मनहूस दिन बन गया है।
मोनालिसा के दर्द से वाकिफ
मोनालिसा का फैसला भले ही सनोज मिश्रा के लिए शोकिंग है लेकिन वो इसके लिए मोनालिसा को नहीं बल्कि उनके टीचर और दूसरे समुदाय के लोगो को मानते है। उन्होंने कहा कि मोनालिसा एक बंजारा समुदाय है, वहां के कानून अलग है, पिता की दूसरी शादी के बाद मां का दर दर भटकना और उनकी दयनीय स्थिति को देखकर मोनालिसा बहुत आहत रहती थी, वो हमेशा कहती थी कि जब वो मजबूत बन जायेगी तो सबको लात मार कर अपनी मां के पास जायेगी, लेकिन जो कदम मोनालिसा ने उठाया है।
द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आयेगी मोनालिसा
उसके बाद तो उनके पास भी इस्लामिक ताकतो के टकराने की हिम्मत नहीं है क्योंकि उन लोगो ने पहले ही सनोज को बलात्कार के इल्जाम में फंसा कर जेल भेज दिया, अब अगर वो मोनालिसा के साथ हुए लव जिहाद पर कुछ कहेंगे तो पता नहीं क्या होगा। हालांकि मोनालिसा का अब तक उनकी शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है और न ही उन्होंने सनोज मिश्रा के आरोपो का कोई जवाब दिया है। बता दें कि मोनालिसा सनोज मिश्रा की द डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आने वाली है, जिसकी रिलिज डेट अभी सामने नहीं आई है। अब देखना ये होगा कि मोनालिसा का अचानक लिया गया ये फैसला उनकी लाइफ और करियर में क्या टर्निंग पॉइंट लायेगा।
