यूपी: नेता की सरेआम गुंडागर्दी…बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर लोगों को किया परेशान, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान तो…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 जून 2021, 05:30 AM Updated: 24 जून 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक तो चोरी, ऊपर से सीनाजोरी…ऐसा ही कुछ यूपी के वाराणसी में एक नेता जी करते हुए नजर आए। सत्ता के घमंड में चूर नेता जी ने  पहले तो गलती की, फिर अपनी गलती मानने के बजाए उल्टा अभ्रद व्यवहार करते नजर आए। 

नेता ने बीच सड़क में खड़ी की गाड़ी

मामला है कचहरी चौराहा थाना कैंट वाराणसी का। यहां नेता जी ने बीच सड़क पर गलत तरीके से अपनी गाड़ी कर दी थीं। अब बीच सड़क में यूं किसी की गाड़ी खड़ी होगी, तो जाम तो लगना लाजमी है। इसकी वजह से वहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी होने लगी। जब इसकी शिकायत की गई, तो ट्रैफिक पुलिस ने नेता जी का चालान काटते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई। 

ट्रैफिक पुलिस ने उनका एक हजार रुपये का चालान काटा। जिससे वो इस कदर नाराज गए कि ना सिर्फ उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उन पर चालान काटने वाले पुलिसकर्मी की फोटो खींचने का भी आरोप है। 

पूर्व IPS ने शेयर की वीडियो

रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर ने इस मामले को उठाया। उन्होंने इसके साथ ही एक वीडियो भी शेयर की। जो 22 जून शाम 5.15 बजे की बताई जा रही है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “कचहरी चौराहा थाना कैंट वाराणसी- मिठाई दुकान के पास इस नेता ने गाड़ी UP67W1717 गलत खड़ा किया, जाम लगा। शिकायत हुई, रु० 1000 चालान हुआ। इससे नाराज होकर नेता द्वारा ट्रैफिक वाले से अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा अर्दब में लेने हेतु जबरदस्ती फोटो खींचने के आरोप हैं। बेहद अनुचित व आपत्तिजनक।”

 

नेता ने सरेआम की बदतमीजी

वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि नेता जी की गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी है। इसकी वजह से लोगों को आवाजाही में समस्या होने लगी। जब उनका चालान काटा गया, तो नेताजी बिखर गए और अभद्रता करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने नेताजी की इस हरकत का विरोध किया। वीडियो में एक शख्स नेता पर इस तरह का व्यवहार करने के लिए जमकर भड़कता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सत्ता की इस गुंडागर्दी पर कार्रवाई करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds