Trending

सलमान खान की जगह फराह खान होस्ट करेंगी बिग बॉस का शो, जानिए क्या है वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 Jan 2023, 12:00 AM | Updated: 27 Jan 2023, 12:00 AM

इस वजह से बिग बॉस शो में सलमान खान की जगह फराह खान आएंगी नजर 

छोटे परदे का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’-16 (Bigg Boss-16) के फिनाले की तरफ बढ़ रहा है. वहीं इस शो के फिनाले से पहले इस शो को एक बार फिर फराह खान होस्ट करते हुए नजर आएंगी. दरअसल, शो के जारी हुए नए  प्रोमो के अनुसार, इस शो में सलमान खान (Salman Khan) की जगह फराह खान (Farah Khan), घरवालो की क्लास लगाते हुए नजर आएँगी.

Also Read- सलमान खान ने इशारों-इशारों में किया बिग बॉस सीजन-16 के विनर के नाम का खुलासा.

वीकेंड के वार में होगी फराह खान की एंट्री  

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह इस बार फराह खान शो की मेजबानी करेंगी. हाल ही में जारी हुए वीकेंड के वार के नए प्रोमो में फराह खान गुस्से में नजर आईं. इस वीडियो में फराह खान, प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता को शालीन भनोट के प्रति उनके व्यवहार के लिए फटकार लगाती नजर आएंगी. इसी के साथ फराह ने शालिन को धमकाने के लिए दोनों एक्ट्रेसेस को डांट लगाई है.

घरवालों पर भड़की फराह

रिपोर्ट के अनुसार, टीना दत्ता और प्रियंका को अपनी गलती का एहसास ना होने के बजाय वो फराह खान से बहस करती हुई नजर आईं. दोनों एक्ट्रेसेस की इस बात पर फराह खान भड़क जाती हैं और उन्हें चेतावनी देते हुए कहती हैं, ‘अगर तुम मेरी बात नहीं सुनना चाहते, तो मैं बाहर चली जाऊंगी. इसी के साथ फराह खान शालीन के डिप्रेशन को बनाए गये मजाक को लेकर प्रियंका और टीना से सवाल करती नजर आएंगी. 

इस वजह से फराह खान होस्ट करेंगी बिग बॉस शो 

सलमान खान कुछ कमिटमेंट्स के कारण इस बार वीकेंड के वॉर में नजर नहीं आएंगे. लेकिन घरवालो की क्लास लगना तय है जिसके लिए फराह खान को शो की कमान सौंपी गयी है. 

Also Read- बिग बॉस 16 की पहली फाइनलिस्ट निमृत कौर को मिला शो में बड़ा ऑफर.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds