घर में कैक्टस का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ? यहां पढ़ें कैक्टस के पौधे के लिए वास्तु टिप्स

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 25 अप्रैल 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 25 अप्रैल 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आजकल घर में इनडोर प्लांट्स रखने का चलन है। घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घर में तरह-तरह के पौधे लगाए जाते हैं। वहीं, कुछ लोग समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु नियमों के अनुसार अपने घर में कुछ विशेष पौधे लगाते हैं, लेकिन कुछ लोग जाने-अनजाने में अपने घर में कुछ ऐसे पौधे लगा लेते हैं, जो घर में अशांति का माहौल बनाते हैं। वास्तु नियमों के अनुसार ऐसे पौधों को घर में रखना वर्जित माना गया है। इन्हीं पौधों में से एक है कैक्टस का पौधा, जिसके संबंध में वास्तु नियमों में कुछ विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें: जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कोई पीपल का पेड़ उपहार में दे तो क्या करना चाहिए

कैक्टस प्लांट अशुभ होता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार कैक्टस का पौधा घर में नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कैक्टस के नुकीले और कंटीले कांटे बुरी ऊर्जा का संचार करते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में कांटों वाला कोई भी पौधा नहीं रखना चाहिए। घर में कांटेदार पौधे रखने से बिना वजह कलह बढ़ती है। इससे घर की सुख-समृद्धि भी चली जाती है।

कैक्टस से घर में लोगों के मन में चिंता और तनाव बना रहता है। इसी वजह से इस पौधे को घर में न रखने की सलाह दी जाती है। वैसे यह भी कहा जा सकता है कि अगर इस पौधे को वास्तु के अनुसार सही दिशा में रखा जाए तो यह नकारात्मकता नहीं लाता है।

कैक्टस प्लांट रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में घर में कांटेदार पौधे रखना वर्जित है। यदि आप अभी भी सजावट के लिए अपने घर में कैक्टस लगाना चाहते हैं, तो आपको उचित निर्देशों का पालन करना चाहिए। अगर आप कैक्टस को उचित दिशा में लगाएंगे तो इससे आपको फायदा भी होगा। कैक्टस को हमेशा खिड़की के पास या घर की छत पर रखना चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकने में भी मदद करता है। यदि कैक्टस को दक्षिण-पश्चिम की ओर मुख करके रखा जाए तो कार्य में आने वाली चुनौतियाँ दूर हो जाती हैं।

इस दिशा में गलती से भी न लगाएं कैक्टस प्लांट

कैक्टस का पौधा कभी भी दक्षिण या पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इन दिशाओं में रखा कैक्टस आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। अगर आपके घर में कैक्टस का पौधा है या आप अपने घर में कैक्टस लगाने जा रहे हैं तो इन वास्तु और दिशा नियमों का विशेष ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। नेड्रिक न्यूज़ इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।

और पढ़ें: अगर आपको सपने में दिखे बाघ तो जानिए यह शुभ है या अशुभ 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds