क्वीन कंगना का अलग अवतार: नए रिएलिटी शो में कंटेस्टेंट को करेंगी टॉर्चर, सेलिब्रिटीज से उगलवाएगी उनके गहरे राज!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 17 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कंगना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। हर फिल्म में वो अलग अलग रोल निभाकर लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। हालांकि इस बार कंगना एक अलग ही अंदाज में लोगों के बीच आने वाली हैं। कंगना जेल के अंदर अत्याचारी खेल दिखाती हुई नजर आएगीं। वो सेलिब्रिटीज को जेल में बंद उनको टॉर्चर करेगीं। उनके ड्रार्क सीक्रेट सबसे सामने निकलवाएगीं। 

दरअसल, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक कॉन्ट्रोवर्सिल रिएलिटी शो लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है लॉक अप। इस रिएलिटी शो को कंगना होस्ट करेगीं। इसमें वो एक जेलर के तौर पर दिखाई देगीं। कंगना का ये शो काफी समय से सुर्खियों में था, अब बीते ही दिन इसका ट्रेलर भी आया है। 

शो को लेकर जो अपडेट मिल रही है उसके मुताबिक कंगना के लॉक अप रिएलिटी शो में 16 सेलब्रिटीज नजर आएंगे। इन सेलेब्स को 72 दिनों के लिए जेल में लॉक रखा जाएगा। ये रिएलिटी शो ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर 24X7 ऑनलाइन स्ट्रीम होगा। 27 फरवरी से ये शो देखा जा सकेगा। 

कंगना के जेल में होगा अत्याचारी खेल

ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि कंगना का ये रिएलिटी शो काफी बोल्ड और कंट्रोवर्सिल होने वाला है। ट्रेलर की शुरूआत में लॉकअप दिखाया जाता हैं, जिसके बाद कंगना कहती हैं कि एक ऐसी जगह, जहां रहना सपने से कम नहीं…बुरे सपने से कम नहीं। वो है ये लॉक अप। 

कंगना आगे ट्रेलर में शो का फॉर्मेट बताती हैं। वो कहती हैं यहां कंटेस्टेंट की हाई क्लास जरूरतों का ध्यान बिलकुल नहीं रखा जाएगा। लेकिन इन सेलिब्रिटीज की तकलीफ के बारे में हम जरूर सोचेंगे।  ट्रेलर से पता चल रहा है कि इन स्टार्स को हथकड़ी में ऐसे साथी का साथ जिसको देखकर इनका खून खौल जाएगा,  क्योंकि ये वो सेलेब्स होंगे जिनको खुलकर जीने की आदत है, इसलिए अब कपड़े उतरेंगे वो भी सबके सामने। कंगना साफ करती हैं कि शो में बने रहने के लिए कंटेस्टेंट को अपने डार्क सीक्रेट्स सबके खोलने पड़ेंगे। यानी कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि ये शो बोल्ड होने के साथ कंट्रोवर्सिल और काफी इंटरेस्टिंग भी होगा। शो को एकता कपूर, कंगना के साथ लेकर आ रही हैं। 

ये कंटेस्टेंट बन सकते हैं हिस्सा

शो में कंटेस्टेंट के नामों की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक पूनम पांडे, सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड और मॉडल रोहमन शॉल इसका हिस्सा बन सकते हैं। इसके अलावा बसीर अली, बिग बॉस 15  कंटेस्टेंट मायशा अय्यर, ईशान सहगल, प्रतीक सहजपाल जैसे कंटेस्टेंट नजर आ सकते हैं। हालांकि नामों को लेकर अब तक कुछ कंफर्म नहीं है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds