Iran Israel War Update: ट्रंप की घोषणा के चंद घंटों बाद ही इजरायल पर गिरीं मिसाइलें, बारूद की गंध अभी भी बरकरार

Rajni | Nedrick News Iran, Israel Published: 24 Mar 2026, 07:59 AM | Updated: 24 Mar 2026, 07:59 AM

Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने बातचीत और ‘5 दिनों के विराम’ के जरिए हालात सुधारने का दावा किया है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। ट्रंप की घोषणा के चंद घंटों बाद ही इजरायल पर मिसाइलें गिरीं और कुवैत ने भी ड्रोन हमलों का दावा किया, जिससे साफ है कि शांति की कोशिशों के बीच बारूद की गंध अभी भी बरकरार है।

और पढ़ें: Iran Missile Viral Video: ईरान की मिसाइल पर स्पेन के पीएम पेड्रो सांचेज की तस्वीर, जंग के बीच वायरल हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

मिसाइल हमले जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर प्रस्तावित हमलों को 5 दिनों के लिए टालने का फैसला किया है। यानी फिलहाल अमेरिका ने एक ‘विंडो’ दी है, लेकिन यह राहत केवल अस्थायी है। दूसरी ओर, ईरान ने इन दावों को ‘फेक न्यूज’ करार दिया है और इजरायल पर मिसाइल हमले जारी रखे हैं, जिससे युद्ध थमने के आसार कम ही दिख रहे हैं।

इजरायल में अलर्ट

Israel की सेना ने देशभर में इमरजेंसी चेतावनी जारी की है। सेना का कहना है कि ईरान (Iran) की तरफ से फिर से मिसाइलें दागी गई हैं। इसके जवाब में इजरायल का ‘आयरन डोम’ (Iron Dome) और ‘एरो’ (Arrow) डिफेंस सिस्टम लगातार सक्रिय है। यरुशलम के पास धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं और लोगों को सुरक्षित बंकरों में रहने की सलाह दी गई है।

कुवैत ने भी ड्रोन और मिसाइल हमलों की बात कही

इसी बीच कुवैत ने भी दावा किया है कि उसके ऊपर ‘शत्रुतापूर्ण’ (Hostile) मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं। कुवैती सेना के मुताबिक, उनकी एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों का जवाब दे रही है। मलबे की वजह से कुछ इलाकों में बिजली की लाइनें प्रभावित हुई हैं, जिसके बाद लोगों से अपील की गई है कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित जगहों पर रहें।

ईरान का भी पलटवार

दूसरी तरफ ईरान की एक अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी ने बताया है कि देश के दो बड़े ऊर्जा ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं। ईरान का दावा है कि ये हमले ‘विदेशी ताकतों’ द्वारा किए गए हैं, जिससे हालात और ज्यादा अनिश्चित हो गए हैं। इन हमलों से यह साफ है कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए 5 दिनों के विराम दावे के बावजूद, जमीनी स्तर पर दोनों तरफ से कार्रवाई जारी है और तनाव कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी नजर

यह सब उस समय हो रहा है जब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)  ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए दी गई डेडलाइन को अगले 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि अमेरिका फिलहाल इन 5 दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ठिकानों पर हमला नहीं करेगा, ताकि बातचीत को एक मौका दिया जा सके। कुल मिलाकर हालात अभी भी बेहद नाजुक बने हुए हैं। बातचीत की कोशिशें जरूर चल रही हैं, लेकिन लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमले (Iran Israel War Update) यह दिखाते हैं कि स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद कम है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds