Trending

Sawan 2021: सावन के महीने में अगर नहीं रख पा रहे व्रत, तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 30 Jul 2021, 12:00 AM

भगवान शिव का प्रिय सावन महीना 25 जुलाई से शुरू हो चुका है। शिवभक्तों के लिए ये महीना बेहद ही खास होता है। कोई पूजा करके, तो कोई व्रत रखकर महादेव को प्रसन्न करने की कोशिश करता है। सावन के महीने में शिवभक्त व्रत रखकर भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग पूरे सावन में व्रत रखते हैं। तो कुछ सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं। 

लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो किसी वजह से सावन में व्रत नहीं रख पाते। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो चाहकर भी सावन के सोमवार में व्रत नहीं रख पा रहे, तो परेशान होने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पूरा करके भी भगवान शिव का आर्शीवाद पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

करें शिव परिवार की पूजा- सावन में किसी कारणवश अगर आप व्रत रखने में सक्षम नहीं तो ऐसे में आपको नियमित रूप से शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा करने से पार्वती माता और शिव जी दोनों का आर्शीवाद मिलता है। सावन में शिव परिवार की पूजा करने से परिवार में खुशियां आती हैं और शादीशुदा जीवन से संकट भी दूर हो जाते हैं।

मंत्रों का जाप करें- इसके अलावा सावन में जितना संभव हो, शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भी भगवान शिव और पार्वती माता की कृपा मिलती है। आप ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का कर सकते हैं। 

शिवलिंग का जलाभिषेक भी करें- भगवान शिव की पूजा के लिए शिवलिंग का काफी महत्व होता है। जो लोग व्रत नहीं रख पा रहे, उन्हें सावन के महीने में रोजाना शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि भोलेनाथ अपने नाम की तरह ही काफी भोले होते हैं। वो भक्तों की भावना को देखते हैं और चल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए अगर आपको शिव जी का आर्शीवाद पाना है, तो सावन में शिवलिंग का जलाभिषेक जरूर करें। ऐसा करने से भक्तों से सभी कष्ट दूर होते हैं। 

भजन-कीर्तन करें- साथ ही अगर आप चाहते हैं तो सावन के महीने में महादेव को समर्पित भजन-कीर्तन भी कर सकते हैं। जो भक्त श्रद्धा के साथ भजन-कीर्तन करते हैं, शिव जी उनसे काफी खुश होते हैं और अपना आर्शीवाद भी देते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds