Farah Khan Interview: अभी कुछ महीनों पहले रिलीज हुई रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन ड्रामा मूवी धुरंधर की पार्ट वन में रहमान डकैत बनकर धूम मचाने वाले अक्षय खन्ना ने अपनी अदाकारी से लीड ऐक्टर रणवीर सिंह के रंग को भी फीका कर दिया था। अक्षय खन्ना ही चारों तरफ छाए हुए थे… इस फिल्म को उनकी सेकंड इनिंग भी कही गई, वैसे तो वो गिनी चुनी ही फिल्में करते है लेकिन उनकी एक्टिंग के दीवानों की कमी नहीं है वहीं दूसरी तरफ अक्षय खन्ना की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए भी उनके फैंस हमेशा एक्साइड रहते हैं।
अक्षय का इंट्रोवर्ट नेचर
अक्षय खन्ना 50 साल के हो चुके है लेकिन आज भी सिंगल है। इसलिए उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है की उनकी लाइफ में भी कोई आयें, मगर अक्षय का इंट्रोवर्ट नेचर उन्हें सबसे दूर कर देता है… उनके इस नेचर को लेकर पहली बार डायरेक्टर कोरियोग्राफर फराह खान ने भी बात की। इतना ही नहीं उन्होंने ये तक कह दिया की अक्षय से ज्यादा परेशान वह किसी से नहीं हुई, आज जो अक्षय है वो आज से 20 साल पहले से बिल्कुल अलग है। उन्होंने यह भी बताया की वह तो उन फिल्मों में काम तक नहीं करना चाहती थी जिसमें अक्षय होते थे। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर क्यों फराह खान अक्षय खन्ना से दूर रहती थी कैसे थी 90s में अक्षय खन्ना।
अक्षय बिहेवियर से परेशान हुई फराह
अक्षय खन्ना ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें बड़ी शुरुआत मिली थी, लेकिन धीरे धीरे उनका करियर डाउन हो गया। वो चुनिंदा ही फिल्में करते थे, लेकिन जब 90 के दशक में उनके बाल कम उम्र में ही झड़ने लगे तो उन्हें लगा कि उनका करियर अब खत्म हो चुका है और उसकी वजह से न केवल उनका नेचर बल्कि उनकी बिहेवियर तक पूरी तरह से बदल गया था। इस बदले हुए बिहेवियर से सबसे ज्यादा कोई परेशान हुई तो वो थी फराह खान। फराह खान रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट शो में बतौर गेस्ट पहुंची थी, जहां उन्होंने कई एक्टर के बारे में बातें की थी, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है अक्षय खन्ना को लेकर।
अक्षय अक्सर चिड़चिड़े रहते थे
दरअसल फराह ने बताया कि 90 के दशक में फराह ने बतौर कोरियोग्राफर अक्षय के साथ कई फिल्में की थी, लेकिन जब करियर शुरु करने के कुछ ही सालों के बाद उनके बाल झड़ने लगे तो वो फेज वाकई में बहुत ज्यादा तनावपूर्ण था उनके लिए अक्षय अक्सर चिड़चिड़े रहते थे। सभी जानते है कि अक्षय इंट्रोवर्ट है, ऐसे में वैसे ही लोग उनक थोड़ी दूरी बना कर रखते थे, लेकिन जब बाल झड़ने के कारण उनका स्वाभाव चिड़चिड़ा हो गया तो वो अपना फ्रस्ट्रेशन किसी पर भी निकाल देते थे।
फराह ने बताया कि अक्षय ने कई बार फराह के साथ भी बड़ी फ्रस्ट्रेशन से बात की थी, जिसके कारण फराह को ट्रामा हो गया था। उसके बाद वो अक्षय से दूर ही रहना पसंद करती थी, यहां तक कि उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया जिसमें अक्षय खन्ना को कास्ट किया गया था। बिना वजह चीजे फेंक देना, स्टाफ पर चिल्लाना, उन्हें बेवजह कुछ भी बोल देना अक्षय का नेचर हो गया था।
अक्षय के लिए एक लीड एक्टर के तौर पर इस सच को एक्सेप्ट करना बहुत मुश्किल हो गया था। फराह ने कहा कि साथ काम करने का ट्रामा उन्हें काफी समय तक रहा था, यहां तक कि 2010 में तीस मार खां के लिए आतिश कपूर के रोल में अक्षय असल में आखिरी ऑप्शन थे, लेकिन कई एक्टर के मना करने पर उन्होंने अक्षय को अप्रोच्च किया था। अक्षय एक्टर के तौर पर बहुत बेहतरीन है।
हालांकि फराह ने ये भी कहा कि आज का अक्षय 90 के अक्षय से बिल्कुल अलग है। आज का अक्षय फ्रेडंली है, और सच को एक्सेप्ट करके चलता है। फराह ने ये भी स्वीकार किया कि अब दोनो का रिश्ता काफी अच्छा है, और भविष्य में उन्हें काम करने का मौका मिलेगा तो वो जरूर करेंगी। अब आप उनके साथ आराम से बैठ कर चिल कर सकते है…वो पूरी तरह से बदल गए है और वो पूरी तरह से पॉजीटिव है। ये जानने के बाद उनके फैंस काफी खुश है।































