डॉ सपना बंसल बनी उत्तर प्रदेश हिंदू युवा वाहिनी की नई प्रदेश अध्यक्ष, जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 03 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हरिद्वार कुंभ में डॉ सपना बंसल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हिंदू युवा वाहिनी (Hindu Yuva Vahini) में प्रदेश अध्यक्ष महिला उत्तर प्रदेश के रूप में चुना गया। श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके सफल एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। 

नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी (Swami Kailashanand Giri) ने कहा कि डॉ सपना बंसल (Dr. Sapna Bansal) प्रवक्ता के साथ-साथ कुशल वक्ता भी है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ाने के लिए डॉ सपना बंसल को हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।

हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग

हरिद्वार में आदिशक्ति महाकाल आश्रम में स्वामी कैलाशानंद गिरी (Swami Kailashanand Giri) की उपस्थिति में डॉ सपना बंसल (Dr Sapna Bansal) ने लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में हिंदू युवा वाहिनी की नई प्रदेश अध्यक्ष सपना बंसल ने कहा कि हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और साथ-साथ संस्कृत भाषा पर भी काम करने की जरूरत है क्योंकि संस्कृत ही सभी भाषाओं की जननी है। गुरुकुल परंपरा हिंदुस्तान में फिर से आनी चाहिए हमें परिवारों में संस्कार, समन्वय और समानता के आधार पर समाज को और राष्ट्र को उच्च कोटि पर ले जा सकते हैं।

डॉ सपना बंसल बनी उत्तर प्रदेश हिंदू युवा वाहिनी की नई प्रदेश अध्यक्ष, जानें सबकुछ — NEDRICK NEWS

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बता दें, 1 अप्रैल को आदि शक्ति महाकाली आश्रम में आचार्य महामंडलेश्वर कैलाश आनंद गिरि महाराज ने हिंदू युवा वाहिनी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ सपना बंसल को मनोनयन पत्र प्रदान किया। गाजियाबाद से डॉ पूनम सिंह को मंडल अध्यक्ष, आकाश वर्मा को जिला अध्यक्ष, वीनम गोयल को जिला अध्यक्ष (महिला), सीमा गोयल को मंडल प्रभारी और सुनील वार्ष्णेय को जिला उपाध्यक्ष गाज़ियाबाद की नियुक्ति पत्र प्रदान की गई।

डॉ सपना बंसल बनी उत्तर प्रदेश हिंदू युवा वाहिनी की नई प्रदेश अध्यक्ष, जानें सबकुछ — NEDRICK NEWS

हिंदू युवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने का बाद डॉ सपना बंसल ने संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री विक्रम सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष महंत नीरजदास, प्रदेश संगठन महामंत्री राजीव…इस कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के तमाम बड़े अधिकारी, सभा में उपस्थित साधु-संतों और उत्तर प्रदेश से हरिद्वार पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के सभी सदस्यों को धन्यवाद किया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds