दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी ‘दिव्यांग’ शीतल देवी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 28 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एशियाई पैरा खेलों में भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी 1 नहीं 2 गोल्ड जीते हैं जिसके बाद शीतल देवी एक ही सत्र में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है. शीतल देवी ने मिक्स्ड डबल्स और सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता है जबकि विमेंस डबल्स में सिल्वर मेडल हासिल किया है.

Also Read- विराट कोहली के 11 रिकॉर्ड्स जो उन्हें ‘क्रिकेट के भगवान’ का दर्जा देते हैं. 

शीतल देवी ने जीता दो गोल्ड और एक सिल्वर 

एशियाई पैरा गेम्स 2023 में दो गोल्ड जीतने भारत की शीतल देवी 16 वर्ष की है और अपने पैरों से तीर चलाती है. छाती के सहारे दांतों और पैर से धनुष-बाण चलाने वाली तीरंदाज शीतल देवी ने राकेश कुमार के साथ मिलकर पैरा एशियाई खेलों की मिश्रित कंपाउंड इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था और इसके साथ सिंगल्स में गोल्ड साथ ही विमेंस डबल्स में सिल्वर मेडल जीता.

शीतल देवी ने सरिता के साथ जोड़ी बनाकर विमेंस डबल्स में सिल्वर मेडल हासिल किया जबकि राकेश कुमार के साथ मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल हासिल किया. शीतल देवी का आर्चर के तौर पर सफर साल 2021 में शुरू हुआ था, वहीँ एशियाई पैरा खेलों में हिस्सा लेने से पहले शीतल देवी ने 2 साल पहले धनुष-बाण के साथ ट्रेनिंग शुरू की थी और कई सारे मेडल भारत के लिए जीते.

Sheetal Devi won two gold and one silver
Source- Google

आर्चर शीतल देवी का जन्म से फोकोमेलिया नाम की बीमारी है और इस बीमारी कि वजह से उनके अंग अविकसित रहे. लेकिन बिना पैरों से तीर चलकर उन्होंने ये साबित किया किस्मत उनकी भी लिखी होती है जिनके हाथ नहीं होते हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शीतल देवी ने बताया कि शुरुआत में तो मैं धनुष ठीक से उठा भी नहीं पाती थी, लेकिन कुछ महीनों के अभ्यास के बाद ये आसान हो गया. शीतल ने बताया कि मेरे माता-पिता को हमेशा मुझपर भरोसा था. गांव में मेरे दोस्तों ने भी साथ दिया. एक चीज मुझे पसंद नहीं आई. जब लोगों को पता चलता था कि मेरे हाथ नहीं हैं, तो उनके चेहरे का भाव बदल जाता था. अब ये मेडल साबित करते हैं कि मैं खास हूं. ये मेडल सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं.

IAS ऑफिसर ने भी जीता गोल्ड 

इसी के साथ एशियाई पैरा खेलों में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आईएएस ऑफिसर सुहास एलवाई (IAS Suhas LY) ने भी स्वर्ण पदक जीता हैं. आईएएस ऑफिसर सुहास एलवाई ने बैडमिंटन एसएल-4 वर्ग के फाइनल में मलेशिया के मो. अमीन को हराकर गोल्ड हासिल किया है.

IAS Suhas LY
Source-Google

सुहास एलवाई यूपी कैडर के वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वो  कर्नाटक के शिमोगा जिले के रहने वाले हैं. कोरोना महामारी के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सुहास एलवाई को 2020 में गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा था. इससे पूर्व सुहास एलवाई महराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं. बीते 27 फरवरी को पदोन्नति के पश्चात सरकार ने उन्हें खेलकूद विभाग का सचिव नियुक्त किया है.

Also Read- पंजाब के गेम ऑफ जेंटलमैन परिवार से हैं हरनूर, घर का हर मेम्बर है क्रिकेट को समर्पित. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds