दिलीप कुमार के साथ नजर आई इस एक्ट्रेस पर जिंदगी भर लगा दूसरी औरत का ठप्पा, जानें बॉलीवुड की अनसुनी कहानी

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले एक्टर राजेश खन्ना की जिंदगी किसी त्रासदी से कम नहीं थी। उन्हें रियल लाइफ में जितनी सफलता मिली उतनी ही असफलता का सामना उन्हें रील लाइफ में भी करना पड़ा। उन्हें कभी वो प्यार नहीं मिला जिसकी उन्हें चाहत थी। काका पहले दिलीप कुमार के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू के दीवाने थे। वह अंजू से इस कदर प्यार कर बैठे कि वो उन्हें लेकर ओवर पजेसिव हो गए थे। और जब उनका ये रिश्ता सफल न हो सका तो उन्होंने 1973 में अपने से 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी की। लेकिन ये शादी भी ज्यादा वक्त तक नहीं चली। वहीं अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के रिलेशनशिप की बात की जाए तो उनके चर्चे अक्सर सुर्खियों में रहते थे। अपने एक इंटरव्यू में अंजू ने राजेश खन्ना के किरदार और उनके साथ रहने के अपने अनुभव के बारे में बताया जो वाकई चौंकाने वाला है।

और पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन की वजह से फीका पड़ने लगा था राजेश खन्ना का स्टारडम, बिग बी के नाम से भी चिढ़ने लगे थे काका

अंजू महेंद्रू एक एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि मॉडल और फैशन डिजाइनर भी रहीं। वह जब फिल्मों में स्ट्रगल कर रही थीं, तो राजेश खन्ना बड़े सुपरस्टार थे। अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के रिलेशनशिप के भी खूब चर्चे थे। दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना के बारे में एक्ट्रेस ने पहले यह खुलासा किया था कि महान स्टारडम हासिल करने वाले सुपरस्टार एक रूढ़िवादी व्यक्ति थे, क्योंकि जब वह स्कर्ट पहनती थीं तो वह उन पर चिल्लाते थे और जब वह साड़ी पहनती थीं तो वह उनसे बात करते थे। राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते के कारण अंजू महेंद्रू को जीवन भर लोगों के ताने सुनने पड़े। उन्हें जीवन भर दूसरी महिला के रूप में लेबल किया गया।

Dilip Kumar and Anju Mahendru unheard love story
Source: Google

‘एक्टर के साथ रहना हो गया था मुश्किल’

अंजू महेंद्रू ने कई सालों तक अपने रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की। लेकिन एक बार एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। मीडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था, ‘हमारे रिश्ते में भी उलझन थी। मुझे समझ नहीं आता था कि क्या करूं। अगर मैं स्कर्ट पहनती तो वह कहता, तुम साड़ी क्यों नहीं पहनती? अगर मैं साड़ी पहनती तो वह नाक सिकोड़कर कहता, तुम भारतीय महिला की तरह दिखने की कोशिश क्यों कर रही हो? सच कहूं तो उसके साथ रहना काफी मुश्किल हो गया था।’

Dilip Kumar and Anju Mahendru unheard love story
Source: Google

17 साल तक एक दूसरे से बात नहीं की

अंजू महेंद्रू ने आगे बताया कि राजेश खन्ना बहुत मूडी इंसान थे। उन्होंने कहा, ‘जब हमने करीब 17 साल बाद पहली बार एक दूसरे से बात की तो मैं मानती हूं कि यह हम दोनों के लिए बहुत अजीब था। मैं उन्हें जतिन नहीं कहती थी और न ही वह मुझे निक्की कहते थे। मैं उन्हें काका भी नहीं कहती थी…यह बहुत फिल्मी था। लेकिन 17 साल बाद दोनों के लिए बात करना बहुत मुश्किल हो गया था।’

और पढ़ें: मेरे साथ कभी रोमांटिक नहीं थे… जब अमिताभ बच्चन संग अपनी रिश्ते पर बोली जया, बताया प्रायोरिटी लिस्ट में कौन है सबसे ऊपर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds