दीपिका पादुकोण ने शेयर की बेटी की पहली PHOTO, दिवाली पर किया नाम का खुलासा

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 02 नवम्बर 2024, 12:00 AM 🔄 Updated: 02 नवम्बर 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक प्रतिभाशाली भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सबको मंत्रमुग्ध किया है. वह न केवल अपनी एक्टिंग के लिए, बल्कि अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास के लिए भी जानी जाती हैं. वही हाल ही, में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए उनके नाम का खुलासा किया है.

क्या है दीपिका और रणवीर की बेटी का नाम

बॉलीवुड स्टार दीपिका और रणवीर कुछ महीने पहले ही पेरेंट्स बने थे. साल की शुरुआत में ही कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया था. वही हाल ही में दीपिका और रणवीर ने दीवाली के मौके पर अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए उसका नाम रिवील किया हैं. फोटो शेयर होने के कुछ मिनटों बाद ही वायरल हो गई. फैंस फोटो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और एक्ट्रेस की बेटी के नाम की तारीफ कर रहे हैं. तस्वीर में मां-बेटी दोनों रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं.

इसके अलवा दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुआ पादुकोण सिंह. ‘दुआ’: जिसका अर्थ है एक प्रार्थना. वे हमारी प्रार्थनाओं का जवाब हैं. हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं. दीपिका और रणवीर.’ फोटो में दीपिका पादुकोण दुआ को पकड़े हुए नजर आ रही हैं, हालांकि बेटी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. सिर्फ उनकी बेटी दुआ के नन्हे पैर दिखाई दे रहे हैं.

also read : फिल्मी बैकग्राउंड से आईं एक्ट्रेस, काम पाने के लिए करना पड़ा था काफी स्ट्रगल.

रणवीर सिंह बना रहे थे नाम की लिस्ट

रणवीर ने एक बार बताया था कि वे अपने भावी बच्चे के लिए नामों की एक लिस्ट बना रहे हैं. ‘द बिग पिक्चर’ के एक एपिसोड में रणवीर ने लिस्ट में शामिल नामों में से एक का खुलासा किया था. शो के एक कंटेस्टेंट शौर्यवीर से बात करते हुए रणवीर ने उनसे पूछा कि अगर उनका कोई बच्चा है तो वे उनके नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं. वे बोले थे, ‘मैं नामों की शॉर्टलिस्ट बना रहा हूं. आप मना नहीं करेंगे, तो मैं ले लू आपसे शौर्यवीर सिंह?

मैटरनिटी लीव पर हैं दीपिका पादुकोण

हाल ही में माँ बनी दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड पीरियड काफी एन्जॉय कर रही है.. दीपिका के मां बनने के बाद एक सूत्र ने News18 को बताया था कि एक्ट्रेस मैटरनिटी लीव पर हैं. उनकी छुट्टी अगले साल मार्च तक चलेगी, जिसके तुरंत बाद वे बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के साथ कल्कि के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी.’ बता दें कि दीपिका के पास कई प्रोजेक्ट हैं. नाग अश्विन की ‘कल्कि 2’ की शूटिंग जनवरी-फरवरी 2025 में पहुंचेंगी और वे अगले साल बिग बी के साथ ‘द इंटर्न’ पर काम शुरू करने की भी योजना बना रही हैं. इसके अलावा दीपिका और रणवीर की जोड़ी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आ रहे है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम की भूमिका में एक्शन करते हुए नजर आएंगी. ये फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं.

बता दें,  दीपिका अपने मानसिक स्वास्थ्य अभियान को आगे बढ़ाने में भी सक्रिय हैं, जिससे वह लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं. उनके प्रशंसक उन्हें फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं.

Also read : पेरियार की पत्रकारिता: सामाजिक सुधार और न्याय की आवाज, उनके बारे में जानें ये खास बातें.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds