बेटी के जन्म के बाद इतनी बदल गईं दीपिक पादुकोण, खुद किया खुलासा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 सितम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 16 सितम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं. दीपिका ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है. हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया और उसके बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी बीच उन्होंने आपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक बड़ा बदलाव किया है. सालों के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना बायो बदल दिया है. ये बायो उनकी लाइफस्टाइल को दिखाता है. जो ये बताता है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी कैसी हो गई है. तो चलिए आपको इस लेख में एक्ट्रेस दीपिका ने मां बनने के बाद क्या कहा है, उसके बारे में बताते हैं.

माँ बनी दीपिका पादुकोण

हाल ही में माँ बनी दीपिका पादुकोण इन दिनों मदरहुड पीरियड काफी एन्जॉय कर रही है.. उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में है. दीपिका फिलहाल फिल्मों से दूर हैं और इस वक्त सिर्फ और सिर्फ अपना और बेबी का ख्याल रख रही हैं. फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दूसरे स्टार्स की तरह क्या दीपिका भी डिलीवरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी. लेकिन वह क्लीयर कर चुकी हैं कि वह जल्द काम पर नहीं लौटने वाली हैं. जी हाँ, टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने ‘द व्हाइट लोटस’ के तीसरे सीजन के ऑफर को ठुकरा दिया था, क्योंकि वह एक ‘हैंड्स-ऑन’ मां बनना चाहती हैं. और अपना समय अपने बच्चे के पालन-पोषण पर केंद्रित करना चाहती हैं. यह एक मेन रीजन है कि वह कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं और जल्द ही काम पर लौटने के मूड में नहीं हैं.

अब इंस्टाग्राम पर दीपिका ने अपना बायो “फॉलो योर ब्लिस” से बदलकर “फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट” कर लिया है. मतलब, वह बेटी को दूध पिलाती हैं, फिर डकार दिलवाती हैं और फिर सुलाती हैं. बस यही बार बार होता है.

Deepika Bio
Source: Google

बता दें कि 8 सिंतबर 2024 को उनकी बेटी का जन्म हुआ था, जिसकी घोषणा दीपिका और रणवीर सिंह ने इन्स्टाग्राम पर की थी. वर्क फ्रंट की बात करे तो दीपिका को कुछ समय पहले फिल्म कल्कि में देखा गया था. इसके अलावा दीपिका और रणवीर की जोड़ी जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाली है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम की भूमिका में एक्शन करते हुए नजर आएंगी. दिवाली के अवसर पर यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read: बॉलीवुड की वो 5 फिल्में जिन्हें देखने के बाद नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds