Congress leader Alka Lamba: महिला सुरक्षा पर सरकार की नाकामी पर कांग्रेस का हमला, भाजपा पर गंभीर आरोप

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 05 मार्च 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 05 मार्च 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Congress leader Alka Lamba: देश में महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साधा है। पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका लांबा ने भाजपा की “डबल इंजन” सरकारों को महिलाओं के लिए अभिशाप करार दिया। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा और आरोप लगाया कि अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है।

और पढ़ें: Abu Azmi on Aurangzeb: अबू आजमी के औरंगजेब संबंधी बयान पर बवाल, बीजेपी ने की निंदा, कांग्रेस नेताओं ने किया समर्थन

महाराष्ट्र में भाजपा नेता पर आरोप- Congress leader Alka Lamba

अलका लांबा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि भाजपा का पूर्व पार्षद पियूष मोरे था। उन्होंने कहा, “इस आरोपी की तस्वीरें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के साथ मौजूद हैं। अगर केंद्रीय मंत्री खुद अपनी बेटी को न्याय नहीं दिला पा रही हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देकर अपनी बेटी की लड़ाई लड़नी चाहिए।”

यह घटना 28 फरवरी को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के कोठली गांव में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक सात लोगों को आरोपी बनाया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी युवकों ने न सिर्फ पीड़िताओं के साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ भी हाथापाई की।

महिला सुरक्षा पर भाजपा सरकारों की विफलता

अलका लांबा ने कहा कि यह कोई अलग मामला नहीं है, बल्कि देशभर में भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि:

  • गुजरात: पिछले नौ वर्षों में 17,000 महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज हुए। हर महीने करीब 200 महिलाएं न्याय की गुहार लगाने पुलिस थाने पहुंचती हैं।
  • राजस्थान: केवल छह महीनों में 20,000 महिलाओं के उत्पीड़न के मामले दर्ज हुए।
  • पुणे: 19 साल की लड़की के साथ चाकू की नोंक पर गैंगरेप हुआ, अपराधियों ने वीडियो बनाया लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
  • हरियाणा और मध्य प्रदेश: महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

महिला कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि इन आंकड़ों से साफ है कि भाजपा शासित राज्य महिलाओं के लिए असुरक्षित होते जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकारें अपराधियों को सजा देने में नाकाम रहती हैं, तो क्या ऐसे पदों पर बने रहने का अधिकार उनके पास है?

गुजरात में भाजपा विधायक पर बलात्कार का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलका लांबा ने गुजरात से जुड़ा वो मुद्दा भी उठाया जो ठंडे बस्ते मे था। दरअसल, 19 अक्टूबर 2024 को गुजरात में भाजपा के एक विधायक गजेंद्र सिंह परमार के खिलाफ दलित महिला से बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज हुआ है। गुजरात हाईकोर्ट के आदेश के बाद गांधीनगर के सेक्टर 21 पुलिस थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई।

एफआईआर के अनुसार, यह घटना जुलाई 2020 की है, जब विधायक ने महिला को अपने सरकारी आवास पर बुलाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि बाद में जब उसने संपर्क करने की कोशिश की, तो विधायक ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए धमकी दी कि अगर उसने किसी से इस बारे में बात की, तो उसका अपहरण करवा दिया जाएगा।

पीड़िता को पुलिस से न्याय नहीं मिला, जिसके बाद उसने 2021 में गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने गुजरात पुलिस से जवाब मांगते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

कांग्रेस का संकल्प: महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार को जवाबदेह बनाएंगे

अलका लांबा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और महिला कांग्रेस किसी भी हाल में भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर लापरवाह नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा, “हमारी लड़ाई सिर्फ सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है, जो अपराधियों को सत्ता का संरक्षण देती है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, हम सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे।”

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार से सवाल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से पहले कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं कि वे महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्या ठोस कदम उठा रही हैं? क्या सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी या फिर उन्हें राजनीतिक संरक्षण देती रहेगी?

और पढ़ें: Bihar Budget 2025-26: बिहार सरकार ने पेश किया 2025-26 का बजट, चुनाव से पहले विकास पर जोर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds