खौफनाक: चारपाई पर लेटे देवर का भाभी ने चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 31 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां भाभी ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। मामला कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बदन निवादा गांव का है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। इस दौरान बीच बचाव में महिला का भी हाथ कट गया। 

मामला घरेलू विवाद से जुड़ा था। युवक की मां ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसका बेटा शुक्रवार सुबह चारपाई पर लेटा हुआ था। तब ही बहू उसे भला-बुरा कहते हुए वहां पहुंच गई और चाकू से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव में चाकू बहू के हाथ में भी लग गया। दोनों को 

लहूलुहान हालत में परजिन उनको सीएचसी बिल्हौर में लेकर गए, जहां से पहले बेटे, फिर बहू को हैलट रेफर कर दिया गया।

इस मामले में पुलिस ने सास की तहरीर पर बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज की। उधर, बहू ने भी देवर पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इंसपेक्टर धनेश प्रसाद ने बताया कि घरेलू विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds