नीतू सिंह का दिल शशि कपूर पर था, लेकिन हिस्से में आ गए  ऋषि कपूर, काफी दिलचस्प है लव स्टोरी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 जुलाई 2024, 12:00 AM Updated: 04 जुलाई 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की जोड़ी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी मानी जाती थी। दोनों ही अपने समय के बड़े स्टार रहे हैं। अपने करियर के पीक पर होने के दौरान नीतू सिंह ने ऋषि कपूर से शादी कर घर बसाने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से भी दूरी बना ली। हालांकि, नीतू सिंह के बारे में ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि जवानी के दिनों में नीतू का दिल ऋषि कपूर के ‘चाचा’ के लिए धड़कता था। लेकिन बाद में उन्होंने ऋषि से शादी कर ली। क्या है ये दिलचस्प किस्सा, आइए आपको बताते हैं।

और पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: मिड वीक के  बीच ये कंटेस्टेंट हुई घर से बेघर, लवकेश कटारिया ने किया अपनी स्पेशल पावर का इस्तेमाल

करण जौहर के शो में किया खुलासा

नीतू सिंह हाल ही में अपने जमाने की स्टार एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचीं। यहां नीतू सिंह ने अपनी जवानी के कई किस्से शेयर किए। करण जौहर ने इस शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। इस प्रोमो में नीतू सिंह ने बताया कि जवानी के दिनों में ऋषि कपूर के चाचा शम्मी कपूर उनके पसंदीदा एक्टर थे। इतना ही नहीं नीतू सिंह को शम्मी कपूर पर गहरा क्रश भी था। यह जवाब सुनकर करण जौहर भी चौंक गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

नीतू को अपने चाचा ससुर पर था क्रश

नीतू सिंह बताती हैं कि उन्हें शम्मी कपूर बहुत पसंद थे। इस शो के दौरान नीतू सिंह ने बताया कि शशि कपूर उनके सीक्रेट क्रश थे। आपको बता दें कि पृथ्वीराज कपूर के पांच बच्चों में से तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर थे। राज कपूर के तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर थे। नीतू सिंह ने 22 जनवरी 1980 को ऋषि कपूर से शादी की थी। इस लिहाज से शम्मी नीतू के चाचा ससुर थे।

यूं शुरू हुई लव स्टोरी

नीतू कपूर की पहली मुलाकात ऋषि कपूर से 1974 में फिल्म जहरीला इंसान के सेट पर हुई थी। उस वक्त नीतू महज 15 साल की थीं। ऋषि पहले से ही रिलेशनशिप में थे। ऋषि सेट पर एक्ट्रेस को काफी परेशान करते थे। यहां तक ​​कि नीतू कई बार चिढ़ जाती थीं। हालांकि बाद में वे अच्छे दोस्त बन गए। जब ​​ऋषि कपूर का ब्रेकअप हुआ तो वे नीतू कपूर के करीब आने लगे। इसके साथ ही उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने 12 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया। हर फिल्म में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी का फैसला किया। शादी के बाद ही नीतू सिंह ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

और पढ़ें: बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट क्यों हैं शिवानी कुमारी से खफा? क्यों सब चाहते हैं शिवानी हो जाए घर से बाहर

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds