अतीक अहमद के बेटे का हुआ एनकाउंटर, असद का काम हुआ तमाम

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 13 Apr 2023, 12:00 AM | Updated: 13 Apr 2023, 12:00 AM

Asad Ahmed Encounter – उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने ढेर कर दिया है. इसी के साथ इस एनकाउंटर में झांसी में असद के साथ शूटर गुलाम भी मारा गया है. उमेश पाल के मर्डर के बाद से ये दोनों फरार थे जिसके बाद अब इन दोनों को एनकाउंटर  में मार गिराया है.

Also Read- अतीक अहमद के अपराधों की कुंडली, जानिए उससे जुड़े हर एक सवाल के जवाब

STF ने किया एनकाउंटर  

जानकारी के अनुसार, उमेश पाल हत्याकांड में शामिल (Asad Ahmed Encounter) असद और शूटर गुलाम दोनों ही 24 फरवरी से फरार चल रहे थे और यूपी पुलिस की ओर से दोनों के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम नाम रखा गया था. वहीं STF लगातार इन्हें ट्रेस कर रही थी और झांसी में इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने इन्हें मार गिराया। झांसी में यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की नेतृत्व में हुए एनकाउंटर में दोनों को ढेर कर दिया गया है. दोनों के पास से आधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं.

Asad Ahmed Encounter

वहीं, ये एनकाउंटर उस वक़्त हुआ जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी. अतीक अहमद को मंगलवार को साबरमती की जेल से प्रयागराज कोर्ट लाया गया था. उसके भाई अशरफ को भी कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस को दोनों से उमेश पाल मर्डर केस में पूछताछ करनी है. वहीं जब प्रयागराज कोर्ट में अतीक अहमद की पेशी के दौरान जब उसको असद के एनकाउंटर की खबर मिली तो कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगा. इसके अलावा अशरफ भी हैरान रह गया.

एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी ने जताई खुशी 

इसी के साथ इस एनकाउंटर पर उमेश पाल की मां बोलीं- मेरे बेटे को सरेआम गोली मार दी. आज की कार्रवाई से हम लोगों को थोड़ी सी शांति मिली है. मेरे बेटे के हत्यारे मारे गए। ये जो 2 एनकाउंटर हुए हैं, उन्हें पाप की सजा मिली। देर है अंधेर नहीं है. योगीजी को धन्यवाद.

असद ने की थी उमेश की हत्या 

उमेश पाल हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद और उसके बेटे सुर्खियों में हैं. CCTV में उमेश पर गोलियां दागता अतीक का बेटा असद दिख रहा है. ऐसे में एक और वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको लेकर दावा है कि वो असद के बचपन का है. इसमें अतीक अहमद की आवाज है कि चलाओ गोली.

जानिए क्या है उमेश पाल हत्याकांड 

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) की शुरुआत साल 2005 में 25 जनवरी को हुई. राजू पाल जो उस समय बसपा के विधायक थे और उनको दिनदहाड़े प्रयागराज की सड़कों पर गोली मार दी गई. उमेश पाल इस केस में गवाह थे. और उमेश पाल की गवाही रोकने के लिए 28 फरवरी 2006 को उमेश पाल का अपहरण कर लिया गया. इसके एक साल बाद उमेश पाल ने प्रयागराज के धूमनगंज थाने में साल 2007 में केस दर्ज करवाया. वहीं जब उमेश पाल पर कोर्ट में इस मामले की गवई देकर लौटा तब 24 फरवरी को उमेश पाल कोर्ट गया था. कोर्ट की कार्रवाई खत्म होने के बाद उमेश पाल अपने भतीजे की क्रेटा कार से घर वापस आ रहे थे. कोर्ट से उनका पीछा कर रहे बदमाशों ने गाड़ी से उतरते ही घर के सामने गोली मारकर उमेश पाल की हत्या कर दी थी और इस हत्याकांड में असद भी शामिल था

परिवार भी है अपराधों में शामिल 

अतीक जहाँ खुद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है तो छोटा भाई अशरफ यूपी की बरेली जेल में. बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में कैद है तो दूसरा बेटा अली अहमद प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. तीसरे बेटे असद पर उमेश पाल शूटआउट केस में ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है तो पत्नी शाइस्ता परवीन फरार थी. वहीं उमेश पाल हत्याकांड में शामिल (Asad Ahmed Encounter) असद और शूटर गुलाम दोनों ही 24 फरवरी से फरार चल रहे थे जिसके बाद SIF ने इन दोनों का एनकाउंटर कर मार गिराया.

Also Read- उमेश पाल किडनैपिंग केस में दोषी करार हुआ अतीक अहमद, उम्रकैद की मिली सजा

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds