अक्षय कुमार की फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ एक गलती की वजह से 10 साल तक रिलीज के लिए अटकी रही

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 जुलाई 2024, 12:00 AM Updated: 19 जुलाई 2024, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भले ही आज सुपरस्टार हों लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक आउटसाइडर के तौर पर की थी। मगर उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार 1992 में रिलीज हुई ‘खिलाड़ी’ से उनके करियर को उड़ान मिली। अक्षय कुमार की यही वो फिल्म थी जिसने उन्हें हिट एक्टर का खिताब दिलाया और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, उन्होंने अपनी जिंदगी में एक ऐसी फिल्म भी की है जिसका क्लाइमेक्स आज तक नहीं बन पाया है। ये फिल्म उस दौर में भी बिना क्लाइमेक्स के रिलीज हुई थी। आइए आपको बताते हैं अक्षय से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा।`

और पढ़ें: अनंत-राधिका को मिलाने के लिए मीजान जाफरी को अंबानी से मिला 30 करोड़ का घर! पापा जावेद जाफरी ने खोली पोल

2004 में अक्षय ने अपने समय की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ एक ऐसी फिल्म में काम किया जिसका क्लाइमेक्स भी शूट नहीं हुआ और फिल्म रिलीज हो गई। आज 30 साल बाद भी वह फिल्म अधूरी ही है।

इस वजह से क्लाईमैक्स नहीं हुआ शूट

साल 2004 में अक्षय कुमार और श्रीदेवी की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’। इस फिल्म का क्लाइमेक्स सीन भी शूट नहीं हुआ था। इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने शूटिंग से पहले ही फिल्म बीच में छोड़ दी थी और तब तक फिल्म का क्लाइमेक्स भी शूट नहीं हुआ था।

meri biwi ka javaab nahin
Source: Google

खिलाड़ी कुमार ने आगे बताया, ‘मैंने और श्रीदेवी ने हाथ पकड़कर कहा कि अब हम बदला जरूर लेंगे। लेकिन अगर बदला शूट ही नहीं हुआ तो दिखा कैसे पाते। फिर क्या, इसके बाद स्क्रीन पर लिखा आता है कि दोनों ने मिलकर बदला लिया। इसके बाद हम दोनों डांस करते नजर आते हैं।’

akshay and sridevi
Source: Google

फ्लॉप साबित हुई थी ये फिल्म

अक्षय और श्रीदेवी ने फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ में पति-पत्नी का रोल प्ले किया था। इसकी शूटिंग 1994 में हुई थी, लेकिन यह 2004 में रिलीज हुई। तब तक अक्षय अपने करियर में काफी आगे बढ़ चुके थे और श्रीदेवी का करियर खत्म होने की कगार पर था। शायद इसी वजह से ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास रस नहीं आई।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक अक्षय कुमार और श्रीदेवी की फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ को बनाने में 2.25 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यह फिल्म इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई कि एक करोड़ भी नहीं कमा पाई। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 39 लाख रुपए रहा था।

और पढ़ें: कभी शाहिद कपूर की दीवानी थीं सानिया मिर्जा, एक्टर की इस आदत से परेशान होकर सानिया ने कर लिया था ब्रेकअप

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds