इस एक्ट्रेस की वजह सलमान खान और जैकी श्रॉफ के बीच हुआ था पंगा, सेट पर हुई लड़ाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 Jan 2024, 12:00 AM | Updated: 04 Jan 2024, 12:00 AM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से जिस भी स्टार ने पंगा लिया है उस स्टार का करियर भाईजान ने खत्म कर दिया और ये ही वजह है कि सलमान खान से कोई भी स्टार पंगा नहीं लेता है. जहाँ बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी दुश्मनी के लिए फेमस हैं तो वहीँ वो दोस्ती के लिए भी एक मिसाल है लेकिन एक बार एक एक्ट्रेस की वजह से 10 साल की एज गैप वाले अपने दोस्त एक्टर जैकी श्रॉफ और सलमान खान के बीच पंगा हो गया है क्योंकि जैकी श्रॉफ ने एक फिल्म में इस एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया जो भाईजान को पसंद नहीं आया. वहीं इस पोस्ट के जरिये हम आपको इसी किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read- जानिए क्यों एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर चुके थे जेठालाल, इस तरह बदली किस्मत. 

इस एक्ट्रेस की वजह से हुआ पंगा 

ये किस्सा उस समय का है जब सलमान खान और संगीता बिजलानी का अफेयर चल रहा था. वहीं इसी साल 1989 में जैकी श्रॉफ की सुपर हिट फिल्म ‘त्रिदेव’ (Tridev) रिलीज हुई. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ नसीरुद्दीन शाह, सनी देओल, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, सोनम और संगीता बिजलानी नजर आए थे. वहीं इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने संगीता बिजलानी के साथ रोमांस किया था और संगीता बिजलानी ही थी जिसकी वजह से सलमान खान और जैकी श्रॉफ के बीच पंगा हो गया.

इस एक्ट्रेस की वजह सलमान खान और जैकी श्रॉफ के बीच हुआ था पंगा, सेट पर हुई लड़ाई — Nedrick News

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘त्रिदेव’ फिल्म में संगीता के साथ जैकी श्रॉफ का बेहद रोमांटिक सीन देख कर सलमान गुस्सा हो गए थे. वहीँ इस बीच दोनों के डेटिंग को लेकर बॉलीवुड में कई अफवाहें फैलने लगीं इस वजह से दोनों के बीच एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की वजह से विवाद हो गया और ये विवाद इतना बढ़ गया कि जब उन्हें जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म करने का ऑफर मिला तो उन्होंने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया लेकिन इसके बाद सलमान खान को फिर से जैकी श्रॉफ के साथ काम करने का ऑफर मिला और सलामन खान ने हां कर दी लेकिन फ़िल्मी सेट पर इनकी बहस हो गयी.

फिल्मी सेट पर हुआ विवाद 

इस एक्ट्रेस की वजह सलमान खान और जैकी श्रॉफ के बीच हुआ था पंगा, सेट पर हुई लड़ाई — Nedrick News

रिपोर्ट के अनुसार, ये बहस का किस्सा साल 1998 में आई फिल्म ‘बंधन’ के सेट पर हुआ और ये विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी मुश्किल से उस दिन दोनों को शांत कराया गया. नौबत मारपीट पर आ गई थी. दोनों अभिनेताओं ने आपा खो दिया और फिर संगीता बिजलानी को इस बहस के बीच में आना पड़ा और उन्होंने अफवाहों को क्लियर किया.  वहीं इस घटना के बाद दोनों के बीच कुछ दरारें आई लेकिन जल्द ही इस विवाद खत्म हो गया और अब ये दोनों अच्छे दोस्त हैं.

जैकी श्रॉफ की वजह से सलमान को मिला था बड़ा ब्रेक

आपको बता दें कि जब सलमान बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब फिल्म ‘फलक’ के समय ही जैकी श्रॉफ और सलमान खान करीब आए थे. वहीं जैकी श्रॉफ की वजह से सलमान को बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक मिला. जैकी के कहने पर सलमान खान को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में लीड रोल मिला था और ये फिल्म हिट साबित हुई. जैकी श्रॉफ और सलमान खान ने एक साथ कई फिल्में की हैं. इस जोड़ी ने साथ में फिल्म ‘बंधन’ (1998), ‘सिर्फ तुम’ (1999), ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ (2000), ‘क्यों की’ (2005), ‘वीर’ (2010) और ‘भारत’ (2019) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

Also Read- ‘पाकिस्तान के लिए वफादार हैं सलमान, जब सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने लिए था भाईजान से पंगा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds