बिग बॉस ओटीटी 3 से पायल मलिक बाहर, एलिमिनेशन पर अरमान ने जताई खुशी तो राखी सावंत ने भी किया तीसरी पत्नी बनने का ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 02 Jul 2024, 12:00 AM | Updated: 02 Jul 2024, 12:00 AM

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का दूसरा एलिमिनेशन हो गया है और इस बार पायल मलिक को घर से बेघर होना पड़ा। पायल का ये एविक्शन दर्शकों के लिए पचा पाना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले हफ्ते में सात लोग साई केतन राव, सना सुल्तान खान, लव कटारिया, शिवानी कुमारी, अरमान मलिक, पायल मलिक और दीपक चौरसिया नॉमिनेट हुए थे। जिसके बाद पायल शो से बाहर हो गईं। इस तरह बिग बॉस के घर में आई तिकड़ी टूट गई है। इस बीच फैंस पायल के एविक्शन से इतने नाराज हैं कि उन्होंने मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लगा दिया। इसी बीच पायल ने भी अपने हालिया इंटरव्यू में बताया की उन्हें किसने बिग बॉस से एविक्ट किया।

और पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन के कहने पर बदली गई ‘खून पसीना’ की स्क्रिप्ट, भड़क गए थे विनोद खन्ना, राइटर पर उठाया था हाथ 

पायल के एविक्शन पर अरमान ने जताई खुशी

बिग बॉस ओटीटी 3 में वीकेंड का वार पर हुए एलिमिनेशन में मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक के बेघर होने पर अरमान मलिक का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, पायल जैसे ही मुख्य दरवाजे की ओर बढ़ीं तो अरमान ने मुस्कुराते हुए कहा कि ठीक है। अरमान ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पायल बाहर हो गई, वह चाहते थे कि पायल रुककर लड़े लेकिन वह जा रही हैं तो वह इससे भी खुश हैं। इसके बाद अरमान मलिक ने पायल को गले लगाकर अलविदा कहा और कहा, कोई बात नहीं। वहीं अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने भी पायल को गले लगाया और कहा, “तू बहार संभाल लेगी। हम भी आ रहे हैं जल्दी।” इस पर पायल ने जवाब दिया, “जल्दी नहीं आना है, एंड तक जाना है।”

पायल के शो से बाहर होने से पहले अनिल कपूर ने अरमान से पूछा था कि अगर पायल शो से बाहर हो जाती हैं तो उन्हें कैसा लगेगा। इस पर अरमान ने कहा था कि पायल का शो से बाहर होना ठीक रहेगा क्योंकि वह उनके (पायल और कृतिका के) चार बच्चों की देखभाल करने के लिए वापस आ जाएंगी।

शो में रहती थी पायल गायब

पायल मलिक के घर से बेघर होने की एक बड़ी वजह ये भी है कि पायल को किचन की ड्यूटी दी गई थी, जिसकी वजह से वो शो में कभी-कभार ही नजर आती थीं। घर में पायल को अरमान का साथ नहीं मिला। दरअसल, अरमान मलिक अपनी दूसरी पत्नी कृतिका के साथ रोमांटिक होते और ज्यादा वक्त बिताते नजर आते हैं। जबकि, दोनों के होते हुए भी पायल शो में अकेलापन महसूस करती थीं। इसके अलावा पायल ने शो में कई बार सिम्पैथी कार्ड खेला लेकिन वो भी काम नहीं आया। पायल बिग बॉस के घर में अपने पति और अपनी सहेली से सौतन बनी कृतिका मलिक के साथ आई थीं। इसके बाद से ही दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही। लेकिन पायल को इसका कोई फायदा नहीं मिला।

एलिमिनेशन के बाद पायल ने की अपनी शादी पर बात

शो से बाहर होने के बाद पायल ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम दो शादियों का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करते हैं और ना ही हमने शो में ऐसा कुछ कहा। अरमान ने जो भी गलती की सो की लेकिन आज हम तीनों के बीच इतना प्यार है जिसकी वजह से दुनिया की कोई भी ताकत हमें अलग नहीं कर सकती। पायल की बातों से ऐसा लग रहा था कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अफसोस नहीं है कि वो अरमान और कृतिका से पहले शो से बाहर हो गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राखी सावंत ने किया पायल का सपोर्ट

वहीं राखी सावंत ने अब इस तिकड़ी में पति पत्नियां और वो बनने का मन बना लिया है। राखी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि शायद वह भी बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री लें सकती हैं और अगर उनकी शो में एंट्री हुई तो वो अरमान और कृतिका की वाट लगा देंगी। इतना ही नहीं राखी ने यहां तक ​​कह दिया कि अगर वह बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनती हैं तो शायद वह शो से अरमान मलिक की तीसरी पत्नी बनकर बाहर आएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें कि पायल से पहले नीरज बिग बॉस ओटीटी से बाहर हो चुके हैं और अब शो में दीपक चौरसिया, रणवीर शौरी, सुना सुल्तान, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना मकबूल, लवकेश कटारिया, विशाल, नैजी, पोलोमी दास, चंद्रिका दीक्षित, मुनीषा खटवानी, साई केतन राव और शिवानी कुमारी बचे हैं।

और पढ़ें: जानें कौन हैं विजयेंद्र घाटके, जिन्होंने 80 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती का जीना कर दिया था हराम, छिन ली थी 10 फिल्में 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds