BCCI ने जारी की खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की नई लिस्ट, जानें किसे मिली जगह और कौन हुआ बाहर?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 16 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बीते दिन गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (BCCI Central contract) की लिस्ट जारी की है। जिसमें 28 खिलाड़ियों को जगह मिली है। लिस्ट से कुछ खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। तो वहीं, कुछ नए खिलाड़ियों को इस सूची में जगह भी मिली है। बोर्ड ने खिलाड़ियों को 4 ग्रेड में बांटा है। जिसमें ग्रेड A+, ग्रेड A, ग्रेड B और ग्रेड C शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट की राशि पहले की तरह ही है उसमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सूची अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 तक के लिए जारी की गई है। 

जानें किस ग्रेड में कौन खिलाड़ी?

ग्रेड A+ में मात्र 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल है। बीसीसीआई ने गुरुवार देर रात इस सूची को जारी किया। ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़, ग्रेड A में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड B में शामिल खिलाड़ियों को 3 करोड़ और ग्रेड C में शामिल खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये सलाना मिलेंगे।

ग्रेड A+ (7 करोड़ रुपये सलाना): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

ग्रेड A (5 करोड़ रुपये सलाना): आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, आजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, केएल राहुल, मो. शमी, इशांत शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या

ग्रेड B (3 करोड़ रुपये सलाना): उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, मयंक अग्रवाल

ग्रेड C (1 करोड़ रुपये सलाना ): कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, यजुवेंद्र चहल, मो. सिराज

मनीष पांडे और केदार जाधव को नहीं मिली जगह

बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में पहली बार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्रमोट कर ग्रेड A में कर दिया गया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का दर्जा घटा है वह पहले ग्रेड A में थे अब उन्हें ग्रेड B में कर दिया गया है। कुलदीप यादव को ग्रेड A से निकालकर अब ग्रेड C में कर दिया गया है। दूसरी ओर ऑलराउंडर केदार जाधव और स्टार बल्लेबाज मनीष पांडे को कॉन्ट्रेक्ट की नई लिस्ट में जगह नहीं मिली है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds