राजस्थान में काफी तेजी से बढ़ी रेप की घटनाएं, बीजेपी नेता ने कहा: राहुल-प्रियंका अभी तक मिलने नहीं गए

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 11 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश के कई बड़े राज्यों में आने वाले महीनें में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टियां अपनी सरकार बचाने की कोशिशों में लगी है तो वहीं, अन्य विपक्षी पार्टियां भी पूरी तत्परता से चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। 

देश की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तमाम नेता लगातार रैली और जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। कई प्रदेशों में कानून व्यवस्था को लेकर भी इन दिनों सियासत चरम पर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया है।

बीजेपी नेता ने बोला जोरदार हमला

प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कांग्रेस शासित राजस्थान में जर्जर हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। राजस्थान में इन दिनों रेप की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसके बाद बीजेपी राजस्थान की गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी को निशाने पर ले रही है। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा…

राजस्थान सरकार का मार्च कैलेंडर:

2 मार्च: अलवर में महिला से पुलिस स्टेशन में बलात्कार

5 मार्च: हनुमानगढ़ में बेल पर रिहा हुए बलात्कार के आरोपी ने पीड़िता को जिंदा जला डाला

6 मार्च: कोटा में गैंगरेप

8 मार्च: अजमेर में महिला दिवस के दिन बलात्कार की शर्मसार घटना

9 मार्च: टोंक में मां-बेटी को निर्वस्त्र कर पीटा गया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अब तक राजस्थान क्यों नहीं गए?

उन्नाव में पीड़िता से मिलने गए थे कांग्रेस नेता

बता दें, राजस्थान के अलवर के खेड़ली थाने में शिकायत दर्ज कराने आई महिला से पुलिसवालों ने तीन दिनों तक हैवानियत की। मामला सामने आने के बाद अब मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह, एसएचओ हनुमान सहाय औऱ एचएम प्रकाशचंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है और भरत सिंह की गिरफ्तारी भी हो गई है। मामले की जांच चल रही है, प्रदेश के तमाम प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर नजर टिकाए हुए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी शासित यूपी के उन्नाव में हुई घटना के बाद पीड़िता के परिवार से मिलने की कोशिश की थी। जिसे लेकर जमकर बवाल मचा था। 

तब कांग्रेस के नेताओं ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया था। अब राजस्थान में घटी घटनाओं को लेकर बीजेपी नेता ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds