भारत जोड़ो यात्रा का 103वां दिन, गहलोत, पायलट सहित सभी कर रहे राहुल के साथ कदमताल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 Dec 2022, 12:00 AM | Updated: 19 Dec 2022, 12:00 AM

गहलोत, पायलट सहित सभी कर रहे राहुल के साथ कदमताल 

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में : राहुल गांधी  (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का राजस्थान (Rajasthan) में आज 15वां दिन है। यात्रा सोमवार को दौसा के बांदीकुई (Bandikui in Dausa) से शुरू होकर, अलवर जिले में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की यह पदयात्रा सोमवार सुबह छह बजे से बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से शुरू हुई। राहुल के साथ इस यात्रा में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot), सचिन पायलट और (Sachin Pilot) अन्य नेता साथ चलते नजर आ रहे हैं। 

Also read- China को लेकर राहुल गांधी का बयान, इंटरनेशनल मसले पर इवेंट नहीं, शक्ति काम करती है, राजनाथ सिंह का पलटवार

यात्रा का पूरा हुआ 103 दिन

राहुल की यह यात्रा सुबह 9 बजे राजगढ़ से अलवर में एंट्री करेगी। लंच ब्रेक के लिए यात्रा सुबह 10 बजे अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी में रुकेगी। भारत जोड़ो यात्रा का आज एक ही फेज होना है। यात्री 13 किलोमीटर चलेंगे और उसके बाद ब्रेक हो जाएगा। आज सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए कुल 103 दिन हो चुके हैं।

भारत जोड़ो यात्रा का 103वां दिन, गहलोत, पायलट सहित सभी कर रहे राहुल के साथ कदमताल — Nedrick News

7 फरवरी से पहले कांग्रेस के पूर्ण सत्र की योजना 

मीडिया ख़बरों के अनुसार दूसरी तरफ 26 जनवरी के बाद और 7 फरवरी से पहले कांग्रेस के पूर्ण सत्र की योजना बनाई जा रही है। इसमें नई कांग्रेस कार्यसमिति का गठन भी किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress Party President Mallikarjun Kharge) के नाम का प्रस्ताव रखकर मंजूरी दी जाएगी। इस दौरान पार्टी संगठन  में  बड़े बदलाव भी किए जाएंगे।

यात्रा के दौरान जनता के साथ कर रहे बातचीत 

राजस्थान (Rajasthan) पहुंचने के बाद भारत जोड़ो यात्रा के आज पहली बड़ी जनसभा होगी। आज दोपहर बाद 2:30 बजे से अलवर के मालाखेड़ा में कांग्रेस की सभा रखी गई है। अभी तक राजस्थान में यात्रा के के एंट्री होने के बाद अब तक राहुल गांधी की नुक्कड़ सभांए ही हुई हैं, लेकिन जनता के सम्बोधन के लिए पहली बार राहुल गाँधी की राज्य में बड़ी जनसभा होने जा रही है। सभा के बारे में आसपास के सभी लोगो को जानकारी देने और इकट्ठा करने के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

राहुल गाँधी राजस्थान में अपनी यात्रा के दौरान जनता से बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान जनता की सवालों का जवाब देते हुए राहुल ने बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर भी बात की और लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। दूसरी तरफ राहुल की इस यात्रा में सचिन पायलट के सहायक भी बड़े उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds