क्रिकेट की पिच के बाद अब सियासत के मैदान में उतरे युजवेंद्र चहल! बीजेपी का थामा दामन| Yuzvendra Chahal Joins BJP

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Yuzvendra Chahal Joins BJP: क्रिकेट के मैदान पर अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देने वाले भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अब अपनी जिंदगी की एक बिल्कुल नई पारी की शुरुआत की है। चहल ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी मिल गई है। बीजेपी के नवगठित ‘राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा’ की कार्यकारी समिति में चहल को ‘विशेष आमंत्रित सदस्य’ (स्पेशल इनवाइटी) नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें: 1962 में चीन ने मेरे गांव पर कब्जा किया था, क्या कांग्रेस माफी मांगेगी? राहुल गांधी के तंज पर भड़के किरेन रिजिजू| Kiren Rijiju Rahul Gandhi

नितिन नबीन के निर्देश पर मिली जिम्मेदारी, दो अन्य दिग्गज भी शामिल| Yuzvendra Chahal Joins BJP

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने युजवेंद्र चहल को यह पद सौंपा है। सियासी पारी शुरू करने से पहले चहल ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से खास मुलाकात भी की थी। पार्टी की तरफ से अमरपाल मौर्य के हस्ताक्षर के साथ जारी की गई नई नियुक्तियों की सूची में चहल का नाम प्रमुखता से शामिल है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चहल के अलावा दो और चर्चित चेहरों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है जिनमें ओडिशा के प्रोफेसर अद्वैत चरण गड़नायक और उत्तर प्रदेश की जानी-मानी अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा के नाम शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

बीजेपी परिवार का हिस्सा बनने और संगठन में सम्मानजनक जगह मिलने पर युजवेंद्र चहल ने पार्टी के शीर्ष नेताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उन्हें भाजपा परिवार में स्थान और मान-सम्मान दिया।

ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम में इन नेताओं को मिली जगह

शनिवार को बीजेपी ने अपने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पूरी सूची जारी की। पार्टी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों से कई नेताओं को मोर्चे का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें असम के जोगेन मोहन, ओडिशा की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, महाराष्ट्र के बबनराव रावजी चौधरी, दिल्ली के सतप्रकाश राणा और बिहार के अर्जुन सहनी शामिल हैं।

इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के लिए दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही मोर्चे में सात नए राष्ट्रीय सचिव और अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।

रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं चहल, व्हाइट-बॉल में जारी रहेगा जलवा

गौरतलब है कि हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले 36 वर्षीय युजवेंद्र चहल ने हाल ही में फर्स्ट-क्लास यानी रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वे वनडे और टी20 जैसे व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे। साल 2016 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले चहल ने वनडे और टी20 मैचों में टीम इंडिया के लिए कई यादगार जीत दर्ज की हैं और वे 2019 क्रिकेट विश्व कप की भारतीय टीम का भी अहम हिस्सा रहे थे। बीच के ओवरों में विकेट निकालने में माहिर चहल ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार खेल दिखाया है, जबकि पिछले सीजन में वे पंजाब की टीम की जर्सी में नजर आए थे।

और पढ़ें: भाई के हिस्से का हक लेने से बेहतर है राजनीति से संन्यास… यूपी के मंत्री की पोस्ट से मचा सियासी बवाल| Dinesh Pratap Singh post

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds