Diwali 2022: जानिए दीपावली पर माँ लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Diwali 2022: जानिए दीपावली पर माँ लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त — NEDRICK NEWSदिवाली के दिन इस समय पर करें माँ लक्ष्मी का पूजा, जानिए तीन मुहूर्त

24 अक्टूबर 2022 को हिंदूओ का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली मनाई जाएगी. इस मौके पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए संध्याकाल में घर के अंदर और बाहर दीप जलाएं जाते हैं साथ ही गणेश जी और माता लक्ष्मी जी पूजा भी  की जाती है लेकिन दिवाली पर मां लक्ष्मी जी की पूजा करने के मुहूर्त का भी ध्यान रखना चाहिए कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त पर माता लक्ष्मी और गणेश जी पूजा करते हैं तो सदैव आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. साथ ही सालभर धना की कभी कमी नहीं होगी.

दिवाली की पूजा करने का समय

Diwali 2022: जानिए दीपावली पर माँ लक्ष्मी पूजा करने का शुभ मुहूर्त — NEDRICK NEWS

दिवाली के दिन 24 अक्टूबर 2022 को रात 07 बजकर 02 मिनट से रात 08 बजकर 23 मिनट तक प्रदोष काल यानी की संध्या के समय मां लक्ष्मी की पूजा का उत्तम समय है.

चौघड़िया मुहूर्त भी है शुभ

दीपावली पर चौघड़िया मुहूर्त पर भी मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है. ऐसे में लाभ का मुहूर्त बहुत शुभ माना गया है और दिवाली के मौके पर रात 10 बजकर 36 मिनट से प्रात: 12 बजकर 11 मिनट पर लाभ का मुहूर्त रहेगा.

लक्ष्मी पूजन का मध्यरात्रि मुहूर्त



निशिता मुहूर्त यानी की मध्यरात्रि मुहूर्त, जिसमें आधी रात को मां लक्ष्मी की पूजा होती. धन की देवी की आराधना के लिए यह मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. वहीं 24 अक्टूबर 2022 को निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 46 मिनट से प्रात: 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. साधकर को पूजा के लिए 51 मिनट का समय मिलेगा.

ऐसे करें माँ लक्ष्मी का स्वागत

मां लक्ष्मी की पूजा के बाद एक बड़ा दीपक देवी के समक्ष रातभर जलाने की परंपरा है. कहते हैं मां लक्ष्मी रात में ही पृथ्वी पर घूमती हैं. मां लक्ष्मी को बहुत चंचल माना गया है. दीपक लगाकर इन्हें सदैव घर में निवास करने का विधान है. मान्यता है इससे देवी घर से जाती नहीं और जातक को धन, यश, वैभव, कीर्ति, आरोग्य प्राप्त होता है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds