Trending

त्योहारों के सीजन में नहीं कर पाते खाने पर कंट्रोल तो जरूर ध्यान में रखें ये बातें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Oct 2022, 12:00 AM | Updated: 22 Oct 2022, 12:00 AM

खाने पर नहीं होता कंट्रोल तो ध्यान में रखें ये बातें

इस त्योहार के सीजन में लगातार पकवान खाने के चलते कई बार आपको अनपच, एसिडिटी, गैस और लूज मोशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। दीवाली में पकवान का नाम सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है और पर्व में बनने वाले पकवान को देखते ही उसकी खुशबु हमें इतना आकर्षित करती है कि, खुद को इन्हें खाने से रोक पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इसका खामियाजा हमारे पेट को झेलना पड़ता है। त्योहार में तबियत ख़राब होना, मतलब की सारा त्योहार बेकार हो जाना। यह दिक्कत किसी के साथ हो सकती है और अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है तो ऐसे में कुछ बातों का ख्याल रखना जरुरी है। साथ ही पाचन और पेट संबंधी परेशानी होने पर कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते है। हर मौसम और त्योहारों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट का दुरुस्त होना आवश्यक है। आज हम बताएंगे कि, दीवाली पर पकवान खाने के बावजूद हेल्दी और फिट रहने के लिए किन-किन का ध्यान रखना चाहिए।

Also read- Dhanteras पर ये मामूली चीज खरीदने से दूर होगी पैसों की तंगी

इन चीजों को अपनाने से आप और आपका पेट, दोनों रहेंगे स्वस्थ्य

त्योहारों पर लोगों के घर ज्यादा ताली हुई चीज बनती है। ज्यादा ताली हुई चीज खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ा जाती है। ऐसे में आप कुछ भी ऑयली खाते हैं तो एक कप पानी में नींबू डालकर पी लें। निम्बू पिने से पेट को हमेशा राहत मिलती है।

छाछ हमेशा से पेट को ठंडा करने का एक बेहतरीन उपाय मन जाता है। खाने के पहले छाछ का जरूर सेवन करें। इसमें लैक्टिक एसिड भी पाया जाता है, जो पेट में हो रहे जलन को कम करता है।

तेलहन चीजों के खाने से हमेशा पेट को फूलने और ऐठन की समस्या आती है। त्योहारों में खाने के बाद सौंफ का सेवन जरूर करें। इसमें एनेथोल पाया जाता है, जो पेट को फूलने और ऐठन से बचाता है। इसके अलावा यह विटामिन, मिनरल्स और डायट्री फाइबर से भी भरपूर होता है।

एक्सरसाइज हमेशा से स्वास्थय के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए अच्छी सेहत रखने में एक्सरसाइज अहम किरदार निभाता है। व्यायाम करने की वजह से हमारी बॉडी एक्टिव रहती है और साथ ही पाचन शक्ति भी बहुत मजबूत होती है। एक्सरसाइज शरीर के साथ ही मानसिक सेहत के सुधार के लिए भी बहुत जरूरी होती है। व्यायाम से बॉडी में ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए किसी भी हाल में थोड़ा समय निकालकर योग और एक्सरसाइज को समय जरूर दें।

दिवाली के त्योहार पर आपने ज्यादा तेल के चीज खा लेने पर हींग, हरड़, सौंठ और अजवाइन जैसे फायदेमंद मसालों को गुनगुने और सादे पानी के साथ पीएं। ऐसा करने से आपको पेट संबंधी परेशानियां नहीं होंगी।

Also read- जानिए कब है छठ पूजा और इसकी विधि ? छठ पूजा में इन चीजों से रहे सावधान

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds