Kapil Sharma Cafe Firing Case: कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा जिन्होंने कॉमेडी का एक अलग ही लेवल सेट कर दिया है, आज नाम और शोहरत की उस ऊंचाइयों पर हैं कि बच्चा-बच्चा भी उन्हें जानता है। लेकिन इस कामयाबी के साथ अब उनकी जान का रिस्क भी बढ़ गया है।
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर जो ताबड़तोड़ गोलियां चली थीं, उस मामले में अब कनाडा पुलिस ने एक बहुत बड़ा एक्शन लिया है! आइए इस वीडियो में जानते हैं कि आखिर वो दो लोग कौन हैं जिन पर आरोप तय हुए हैं, और इस पूरी गोलीबारी के पीछे किसका हाथ था।
और पढ़ें: रणबीर कपूर की Ramayana ने पहले दिन की इतनी कमाई, उड़ जाएंगे होश
हिरासत में आरोपी
दरअसल, कनाडा के सरे शहर में मौजूद कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के ‘कप्स कैफे’ पर हुई गोलीबारी के मामले में कनाडा पुलिस की स्पेशल एंटी-एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 22 साल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम प्रदीप सिंह और सवीर खान हैं। इन दोनों आरोपियों पर लापरवाही से हथियार चलाने के गंभीर आरोप तय किए जा चुके हैं। ये दोनों अभी पुलिस की हिरासत में हैं, जहाँ इनकी जल्द ही अदालती सुनवाई होने वाली है।
कैफे पर अंधाधुंध हुई फायरिंग
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अनुसार, इन आरोपियों तक पहुँचने के लिए पुलिस को एक साल से भी ज्यादा का समय लगा, जिसमें कई तलाशी वारंट और सबूतों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि ये आरोपी सिर्फ कैफे पर ही नहीं, बल्कि एक और वारदात में शामिल थे।
16 अक्टूबर 2025 को जब इन्होंने कपिल शर्मा के कैफे पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, तब कैफे बंद था लेकिन अंदर मौजूद दो कर्मचारी बाल-बाल बचे थे। और हैरान करने वाली बात यह है कि इस घटना से ठीक चार दिन पहले, यानी 12 अक्टूबर 2025 को, इन्हीं आरोपियों ने सरे के एक घर पर भी फायरिंग की थी, जिसमें एक महिला घायल हो गई थी।
Kapil Sharma मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा
अब सवाल उठता है कि आखिर इन हमलों की वजह क्या थी? कनाडा पुलिस का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर जबरन वसूली यानी रंगदारी (Extortion) से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि साल 2025 में कैफे खुलने के बाद से इस पर तीन बार हमले हो चुके हैं,
और सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड गैंग के गुर्गों द्वारा इसकी जिम्मेदारी लेने के दावे भी सामने आए थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी विशेष वित्तीय मांग या गैंग के आधिकारिक संबंध का खुलासा कोर्ट में नहीं किया है, लेकिन इस मामले के तार सीधे तौर पर बड़े सिंडिकेट से जुड़े होने का शक है।
पहले भी हो चुकी है फायरिंग
आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से पहले कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर भी फायरिंग हो चुकी है, और कुछ समय पहले सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं।
दरअसल, पिछले कुछ समय में कनाडा के सरे, वैंकूवर और एबॉट्सफोर्ड जैसे शहरों में भारतीय मूल के बिजनेसमैन, रेस्टोरेंट मालिकों और ज्वैलर्स को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनसे भारी रंगदारी (Extortion) मांगी जा रही है और पैसे न देने पर उनके घरों और दुकानों पर डराने के लिए फायरिंग की जा रही है।
कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए इस टास्क फोर्स का एक्शन बेहद अहम माना जा रहा है। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि विदेशों में भी भारतीय सेलेब्रिटीज को डराने-धमकाने का यह ट्रेंड बढ़ता जा रहा है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।













































