यूपी में कर्मचारियों और शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: सीएम योगी ने 19 अक्टूबर को घोषित किया अवकाश| Mahanavami public holiday UP

Nandani | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 18 अक्टूबर 2026, 02:17 AM Updated: 18 अक्टूबर 2026, 02:22 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mahanavami public holiday UP: त्योहारी सीजन में उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारी और शिक्षक संगठनों की मांग पर मुहर लगाते हुए 19 अक्टूबर (सोमवार) को महानवमी के मौके पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। सरकार के इस कदम के बाद अब 19 और 20 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए विजयादशमी की छुट्टी का कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन अब इस नए आदेश से शिक्षकों और दफ्तर के बाबुओं को भी त्योहार मनाने की पूरी मोहलत मिल गई है।

दरअसल, सरकार के पुराने कैलेंडर में 20 अक्टूबर को महानवमी और विजयादशमी का अवकाश एक साथ दर्ज था। मगर तिथियों के फेर और धार्मिक अनुष्ठानों को देखते हुए इसमें फेरबदल की मांग उठ रही थी। सीएम योगी तक जब यह बात पहुंची, तो उन्होंने बिना देर किए 19 अक्टूबर को अलग से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दे दिया।

और पढ़ें: क्या परिवार की मर्जी के बिना बेची जा सकती है जमीन? जानिए कब जरूरी है पत्नी, बच्चों और भाई-बहनों के दस्तखत| Ancestral property legal rights

लगातार 3 से 4 दिन बंद रहेंगे दफ्तर| Mahanavami public holiday UP

इस फैसले से कर्मचारियों की मौज आ गई है। 18 अक्टूबर को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है, 19 अक्टूबर को अब महानवमी का अवकाश हो गया है और 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरे की छुट्टी पहले से निर्धारित है। यानी कर्मियों और शिक्षकों को सीधे-सीधे लगातार तीन दिन की छुट्टी का तोहफा मिल गया है। वहीं जिन विभागों और दफ्तरों में शनिवार को ‘फाइव-डे वीक’ का नियम लागू रहता है, वहां के कर्मचारियों को शनिवार से लेकर मंगलवार तक लगातार चार दिन का लंबा वीकेंड मिल जाएगा।

शिक्षक संगठनों ने की थी मांग, कन्या पूजन के लिए मिलेगा पूरा वक्त

इस अवकाश को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन समेत कई प्रमुख कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्य सचिव को बाकायदा पत्र लिखा था। संगठनों का तर्क था कि रविवार और दशहरे के बीच सोमवार का एक कार्यदिवस पड़ रहा है। अगर उस दिन छुट्टी घोषित हो जाती है, तो लोगों को न केवल अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का मौका मिलेगा, बल्कि वे महानवमी के धार्मिक अनुष्ठानों में भी पूरी तरह शामिल हो सकेंगे।

नवरात्र के दौरान महाअष्टमी और महानवमी पर हवन, कन्या पूजन और कन्या भोज का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व होता है। काशी पंचांग के हिसाब से अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर की सुबह 5:54 बजे से 19 अक्टूबर सुबह 6:53 बजे तक रहेगी, यानी अष्टमी का कन्या पूजन 18 को होगा। वहीं नवमी तिथि 19 अक्टूबर सुबह 6:53 बजे से 20 अक्टूबर सुबह 9:34 बजे तक चलेगी। ऐसे में नवमी का कन्या पूजन 19 अक्टूबर को पूरे दिन और 20 अक्टूबर की सुबह तक किया जा सकता है। 20 को नवमी समाप्त होने के साथ ही दशमी लग जाएगी, जिस दिन व्रत का पारण, मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।

त्योहारों पर पहले भी मिल चुके हैं ऐसे बड़े तोहफे

योगी सरकार का त्योहारों पर छुट्टियों को लेकर यह रुख कोई नया नहीं है। इससे पहले भी सरकार जनभावनाओं और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखकर अहम फैसले लेती रही है। इसी साल रामनवमी के पावन पर्व पर सरकार ने लगातार दो दिन का अवकाश घोषित किया था। वहीं मकर संक्रांति के अवसर पर भी 15 जनवरी को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया था। अब महानवमी पर लिए गए इस फैसले का प्रदेशभर के कर्मचारियों और शिक्षकों ने दिल खोलकर स्वागत किया है।

और पढ़ें: हिंदू से मुस्लिम बने तो क्या खत्म हो जाएगा आरक्षण? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार का आदेश रद्द| Supreme Court conversion quota

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds