UPSC Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा का परिणाम जारी, शीर्ष तीन स्थानों पर रहा देश की बेटियों का कब्जा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 May 2022, 12:00 AM | Updated: 30 May 2022, 12:00 AM

देश की कठिनतम परीक्षा मानी जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा (UPSC Civil service) 2021 परिणाम आज घोषित कर दिया गया है, जिसमें शीर्ष तीन स्थानों देश की बेटियों का बोलबला रहा है। अर्थात लड़को को पाअहते हुए इस बार की UPSC परीक्षा की तीनों Topper लड़कियां ही है। पहला स्थान प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा है। वहीं दूसरा स्थान अंकिता अग्रवाल और तीसरा स्थान मामिनी सिंगला ने प्राप्त किया है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 244 Genral कैटेगरी के हैं। 73 EWS, 203 OBC, 105 SC और 60 ST कैटेगरी के हैं। इंटरव्यू और मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चयनित उम्मीदवारों की मेरिट जारी की गई है।

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC) का आयोजन बीते साल 2021 में 10 अक्तूबर को किया था। वहीं, परीक्षा के परिणाम 29 अक्तूबर को जारी किया गया था। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 7 जनवरी, 2022 से लेकर 16 जनवरी, 2022 तक हुई थी और इसके  परिणाम 17 मार्च, 2022 को जारी किए गए थे। इस परीक्षा का अंतिम चरण यानी साक्षात्कार का आयोजन 5 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई 2022 तक हुआ था। आपको बता दें ,UPSC 2022 की प्रारम्भिक परीक्षा 5 जून को देश के तमाम बड़े शहरों के विभिन्न-विभिन्न केंद्रों पर होगी। UPSC की परीक्षा तीन चरणों में होती है। पहला प्रारंभिक दूसरा मुख्य परीक्षा और तीसरा साक्षात्कार। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। 

UPSC टॉप करने वाली श्रुति शर्मा कौन है

श्रुति शर्मा (Shruti Sharma) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने ने UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इनका रोल नंबर 0803237 है। श्रुति इतिहास की छात्रा हैं। ये दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी | इन्होनें दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय से स्नातक किया हैं। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की हैं। श्रुति ने सिविल सर्विस की तैयारी के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया रेसिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) से कोचिंग ली थी।

श्रुति ने UPSC टॉप करने पर कहा है कि यूपीएससी में सफलता का लम्बा सफर है, इसमें बहुत मेहनत और धैर्य की जरुरत होती है। आपको जो करना पसंद हैं वहीं आप करेंगे तभी आपको उस काम को पूरा करने में मोटिवेशन मिलेगा और आप उस काम में जरूर सफल होंगे। UPSC परीक्षा में सफल होने के लिए आपको अपनी पढ़ाई पर पूर्ण रूप से फोकस होना चाहिए। अपने दिमाग को कहीं और भटकने से बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है।

UPSC 2021 के टॉप 10 टॉपर के नाम 

UPSC Result 2021: यूपीएससी सिविल सेवा का परिणाम जारी, शीर्ष तीन स्थानों पर रहा देश की बेटियों का कब्जा! — Nedrick News

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds