प्रसिद्ध पंजाबी गायक Sindu Musewala की दबंगों ने की सरेआम गोली मार की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 मई 2022, 05:30 AM Updated: 29 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब(Punjab) के मनसा जिले में रविवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू  मूसेवाला (Sindhu Musewala) को अज्ञात दबंग बदमाशों ने गोली मार दी जिससे वे  गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने गायक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी। आपको बता दें , गायक को मुहैया करायी गयी सुरक्षा पंजाब सरकार द्वारा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद यह बड़ी घटना घटी है। वहीं इस मामले में पंजाब पुलिस का कहना है कि विस्तृत ब्योरे की इंतजार करें। मामले की जांच जल्द शुरू की जाएगी और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सिद्धू मूसेवाला पिछले साल ही दिसम्बर में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे लेकिन पंजाब की भगवंत मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। काले रंग की गाड़ी में सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 

प्रसिद्ध पंजाबी गायक Sindu Musewala की दबंगों ने की सरेआम गोली मार की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला! — NEDRICK NEWS

कांग्रेस के टिकट पर मूसेवाला ने चुनाव लड़ा 

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को 63323 वोटों से करारी शिकस्त दी थी।कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हे पंजाब का यूथ आइकन बताया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds