कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मई 2022, 05:30 AM Updated: 23 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीवी का चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) दर्शकों के बीच बेहद पोपुलर है। जिसको देखते हुए पिछले साल बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की शुरूआत हुई। ओटीटी के पहले सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल रही। वहीं अब पहले सीजन की धमाकेदार सफलता के बाद दूसरा सीजन भी आने वाला है। जिसको लेकर कंटेस्टेंस के नाम भी सामने आने लगे है। तो आइए बताते है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 में कौन से सितारे बतौर कंटेस्टेंस एंट्री कर सकते है। 

बिग बॉस OTT में कंटेस्टेंस के रूप में शामिल होने को लेकर पहला नाम शोएब इब्राहिम का है। शोएब इस बार बिग बॉस ओटीटी में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। मेकर्स ने शोएब इब्राहिम को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आने का न्योता भेजा है।

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

वहीं ‘लॉकअप’ का पहला सीजन जीतकर टॅाफी अपने नाम करने के बाद मुनव्वर के सितारे बुलंदियों पर हैं। अब इसके बाद रोहित शेट्टी का फेमस रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी मुनव्वर काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा कॉमेडियन के पास ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में काम करने का भी न्यौता मिला है. 

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

टीवी जगत की जानी-मानी अदाकारा सनाया ईरानी बीते कई सालों से टीवी से दूरी बनाए हुए हैं। इसके बावजूद सनाया ईरानी का फेम कम नहीं हुआ है। सनाया ईरानी को भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में शामिल होने का ऑफर दिया गया है।

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

वहीं एकता कपूर के शो नागिन की एक्ट्रेस सुरभि चंदना भी अपने हुस्न का जलवा बिग बॉस के घर में बिखेर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दावा किया जा रहा है कि मेकर्स सुरभि को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में लाने के लिए मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं।

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

इसके अलावा टीवी की नागिन निया शर्मा ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ के घर में पिछले सीजन मेहमान के तौर पर एंट्री मारी थी। जिसके बाद अब सीजन 2 के लिए भी मेकर्स ने निया शर्मा को ऑफर भेजा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि निया शर्मा इस सीजन में धमाल कर सकती हैं।

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानि मुनमन दत्ता भी बीते कुछ समय से काफी सुर्खियों में है। उनके विवादों के चलते मेकर्स ने मुनमुन को ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लिए अप्रोच किया है।

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

वहीं सीरियल ‘अलादीन’ के स्टार सिद्धार्थ निगम भी बिग बॉस में एंट्री कर सकते है। साथ ही सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस ओटीटी 2 सिद्धार्थ निगम को अपने शो में लाना चाहते हैं। सिद्धार्थ निगम की पॉपुलैरिटी को देखते हुए ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ ने ये फैसला किया है। जाहिर है कि सिद्धार्थ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

बिग बॉस के पॉपुलर कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड के भी इस बार नजर आने के कयास लगाए जा रहे है। वे बार-बार बिग बॉस में आने का ऑफर ठुकरा देती हैं। इस बार भी मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के लिए आकांक्षा पुरी के नाम को चुना है। 

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

इस लिस्ट में अगला नाम प्रेरणा सेहजपाल का आता है। प्रेरणा सेहजपाल, प्रतीक सेहजपाल की बहन हैं। प्रतीक सेहजपाल के फेम और फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में प्रेरणा को लाने का फैसला किया है।

कौन होंगे Bigg Boss OTT 2 के कंटेस्टेंस, देखिए पूरी लिस्ट, कौन-कौन होंगे शामिल... — NEDRICK NEWS

अब लिस्ट में आखिरी नाम जाने माने मॉडल बशीर अली का है। बशीर अली भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के घर में कैद हो सकते हैं। खबरों की मानें तो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के मेकर्स, बशीर अली से फिलाहल बातचीत कर उन्हें एंट्री कराने के लिए राजी कर रहे हैं।

हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि टीवी के इन पॉपुलर सितारों में से कौन इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में कैद होता है। साथ ही इस बार क्या कुछ धमाल देखने को मिलता है। इसका इंतजार बिग बॉस ओटीटी के फैंस बेसब्री से कर रहे है!

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds