Trailer Review: फैमली ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर Varun-Kiara की फिल्म JugJugg Jeeyo का धमाकेदार ट्रेलर लांच!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मई 2022, 05:30 AM Updated: 23 मई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

वरुण धवन(Varun Dhawan ) और कियारा आडवाणी(Kiara Advani) , अनिल कपूर(Anil Kapoor), नीतू कपूर(Nitu Kapoor ) ,  मनीष पॉल(Manish Paul) और प्राजक्ता कोली(Prajakta Koli) स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (JugJugg Jeeyo) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जुग जुग जियो के ट्रेलर से जाहिर होता है कि फिल्म काफी कॉमेडी, इमोशन्स का मिला-जुला डोज होने वाली है। यह एक कॉमेडी फैमिली ड्रामा है, जो प्यार शादी और तलाक के इर्द-गिर्द घूमती है।आज ही इस कॉमेडी ड्रामा का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जुग जुग जियो के ट्रेलर की सबसे दमदार बात है कि इसमें वरुण धवन की जोड़ी सिर्फ कियारा आडवाणी के साथ ही नहीं, अनिल कपूर के साथ भी खूब जम रही है। करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन तले बनी ये फिल्म पावर पैक्ड फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। इस फिल्म के साथ वरुण धवन करीब ढाई साल के बाद बड़े पर्दें पर नजर आएंगे।  जुग जुग जियो’ 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे गुड न्यूज वाले डायरेक्टर राज मेहता ने डायरेक्ट किया है।

‘जुग जुग जियो’ की कहानी

‘जुग जुग जियो’ वरुण धवन के पिता अनिल कपूर और मां नीतू कपूर बने हैं। कियारा आडवाणी इस परिवार की बहू है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है , जब कुकू (वरुण धवन) और नैना (कियारा आडवाणी) अपनी शादी तोड़ना का फैसला लेते हैं। दोनों ने तलाक का डिसीजन लिया है लेकिन दोनों तय करते हैं कि छोटे भाई की शादी के बाद वह घर में इस बारे में सबको बताएंगे वरना सब चिंता में आ जाएंगे। लेकिन जब दोनों घर लौटते हैं तो पता चलता है कि कीकू के पिता भीम (अनिल कपूर) का अफेयर चल रहा है और वह भी गीता (नीतू कपूर) से तलाक लेने का सोच रहे हैं। फिर इस कहानी में इमोशनल मोड़ आता है। अब ये फिल्म में ही देखने को पता चलेगा कि क्या ये परिवार टूट जाएगा या फिर कोई हैप्पी एंडिंग देखने को मिलेगी।

ट्रेलर में फिल्म की कहानी की लगभग पूरी झलक दिखाई दे जाती है। हालांकि, इसमें सस्पेंस बनाए रखने की पूरी कोशिश की गई है।  ट्रेलर की अच्छी बातों की बात करें तो एक पिता के रूप में अनिल कपूर और बेटे के रूप में वरुण धवन की जोड़ी कमाल लग रही है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री बेहद जबरदस्त है। ट्रेलर के कॉमेंट सेक्शन में भी एक पति-पत्नी से ज्यादा पिता-बेटे की जोड़ी की चर्चा है। वहीं इस फिल्म के जरिए नीतू कपूर लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और उनकी वापसी पर फैंस बेहद खुश हैं।  नीतू कपूर ने इस ट्रेलर के साथ साफ कर दिया है, कि वह भले ही लंबे समय से सिनेमा से दूर थीं, लेकिन एक्टिंग उनके अंदर हमेशा ही बसी रही।  जुग जुग जीयो के ट्रेलर में नीतू कपूर को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वह दशकों से फिल्मों से दूर हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का मिला-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds