पुलिस चौकी में घुस आए बदमाश और किया हमला… Greater Noida से सामने आया चौंकाने वाला मामला!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

UP में बीते  कुछ दिनों में अपराध की घटनाओं में इजाफा हुआ है, जो योगी सरकार के लिए चिंता का विषय है। उत्तर प्रदेश में अब तो अपराधी के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वो पुलिस चौकी में बिना डरे घुस जा रहे हैं। ऐसी ही चौंकाने वाली खबर ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से आ रही है, जहां बदमाशों ने पुलिस चौकी में घुसकर एक कारोबारी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। कारोबारी (Businessman) की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरी घटना CCTV  कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है। वहीं कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज क लिया है और बदाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

बुधवार रात करीब 10 बजे ग्रेटर नोएडा जगत फार्म पुलिस चौकी में घुसकर बदमाशों ने एक कारोबारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके बाद वो मौके से फरार हो गए। बदमाश कारोबारी को जान से मारने के इरादे से आए थे। उस समय पुलिस चौकी में कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, लेकिन हैरानी की बात ये है कि बदमाशों को जरा भी डर नहीं था कि कि वो पुलिस चौकी में घुसकर किसी पर हमला करने की हिम्मत कर रहें हैं। कारोबारी पर हमला करने के मामले में फिलहाल बीटा दो कोतवाली के SI और SHO  को निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला? 

सेक्टर गामा 2 में रहने वाले रितेश की जगत फार्म मार्केट में गारमेंट्स की दुकान है। कारोबारी रितेश बुधवार रात को करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही रितेश घर जाने के लिए अपनी कार के समीप पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी कार के पीछे एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें चार युवक बैठकर शराब पी रहे थे। रितेश ने उन्हें कार को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर रितेश और युवक में विवाद हो गया , जिससे युवकों ने पुलिस चौकी में घुसकर कारोबारी को जान से मरने की हिम्मत की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि इस दौरान कारोबारी को गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा। इधर पुलिस अधिकारीयों का कहना ही कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर उनको कड़ी सजा दिलवाई जाएगी ताकि ऐसी हिमाकत दोबारा कोई अपराधी ना करें।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds