Ananya Panday की “ओवरएक्टिंग” का फराह खान ने कुछ यूं उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर Viral हो गया उनका ये कमेंट!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 May 2022, 12:00 AM | Updated: 11 May 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपनी हाजिर ज़वाबी के लिए जानी जाती है। कई मौकों पर ऐसा देखने को मिला है, जब फराह ने अपने ब़ेबाक अंदाज से सबकी बोलती बंद कर दी। ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है। इस फराह खान ने चंकी पांडे को एक ऐसा जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों बटोर रहा हैं। दरअसल, चंकी पांडे ने एक वीडियो को लेकर फराह खान का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। लेकिन ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया। इसके बदले में फराह ने चंकी को बेहद ही करारा जवाब दिया।

माजरा कुछ ऐसा है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो काफी मज़ेदार है और तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियों में अनन्या पांडे मेकअप कराती और खुद को इंट्रोड्यूस करवाती हुई नज़र आ रही है, तभी वहां डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान आती है। वो अनन्या से बोलती है कि उन्हें खाली-पीली के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। जिसके बाद अनन्या समेत बाकी लोग खुशी से चहकने लगते है। तभी फराह खान बोलती है कि वो मज़ाक कर रही है, जिसके बाद अनन्या बेहद ही दुखी हो जाती है।

वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हुए नजर आ रहे है और अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। हालांकि इसी वीडियो पर एक कमेंट ने ऐसा आया, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। वो कमेंट है अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे का।

चंकी पांडे वीडियो पर फराह खान को लेकर कमेंट करते हुए दिखे। उन्होंने कमेंट कर लिखा कि फराह तुम्हें इस वीडियों में ओवरएक्टिंग के लिए पैसा मिलना चाहिए, इसके जवाब में फराह खान, चंकी पांडे को टैग करते हुए बोलती है कि अपनी बेटी को संभाल पहले। जिसके बाद फराह का ये कमेंट वायरल हो गया। फैंस भी इस पर अपनी-अपनी मज़ेदार प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अनन्या इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और हमेशा पोस्ट करती रहती है। अपनी और फराह की वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में वो लिखती है कि ’50 रुपये काट ओवरएक्टिंग के’। वहीं अनन्या के लुक की भी काफी चर्चा हो रही है, इसके साथ ही उनके मस्तीभरे अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds