लोनी में बुलडोजर एक्शन से लेकर 5 सितंबर से नया ट्रैफिक प्लान तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 04 सितम्बर 2026, 06:48 PM Updated: 04 सितम्बर 2026, 06:49 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पांच ऐसी बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था से लेकर आम जनता के रोजमर्रा के जीवन तक, हर किसी का ध्यान खींचा है। पहली बड़ी खबर गाजियाबाद कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; ‘लड्डू गोपाल’ मालखाने में नहीं, मंदिर में मनाएंगे अपना जन्मदिन।

दूसरी खबर लालकुआं चौराहे को जाम से मिलेगी मुक्ति; 5 सितंबर से शाम को 4 घंटे भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू.तीसरी खबर खोड़ा का मुख्य प्रवेश द्वार बदहाल; बेतरतीब वाहनों और गंदगी के कारण NH-9 तक लगा महाजाम। चौथी खबर लाखों के फ्लैट लेकिन सड़कों पर सीवर का पानी; इंदिरापुरम और वैशाली के पॉश इलाकों में नरकीय स्थिति।

और पांचवीं खबर लोनी में कार्यकर्ताओं से मारपीट पर गरमाई सियासत; विधायक नंदकिशोर गुर्जर की चेतावनी—’माहौल खराब करने वालों पर चलेगा बुलडोजर, CM से करेंगे बात’ तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: GDA प्लॉट नीलामी लेकर WHO के अलर्ट तक | Top 5 Ghaziabad News

लड्डू गोपाल मालखाने में नहीं, मंदिर में मनाएंगे जन्मदिन

गाजियाबाद की पहली खबर जिला अदालत से है। जहाँ न्यायालय ने जन्माष्टमी से ठीक एक दिन पहले (3 सितंबर 2026 को) एक बेहद भावुक और ऐतिहासिक फैसला सुनाया। अदालत ने आदेश दिया कि चोरी के मामले में बरामद हुईं लड्डू गोपाल और राधा रानी की मूर्तियों को पुलिस के ‘मालखाने’ (Stolen Property Room) में बंद रखने के बजाय तुरंत मंदिर के पुजारी को सौंप दिया जाए, ताकि वे अपने घर (मंदिर) में सम्मानपूर्वक अपना जन्मदिन जन्माष्टमी मना सकें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि अदालत ने मामले की संवेदनशीलता और भक्तों की आस्था को सर्वोपरि माना। जज ने दलीलों को सुनने के बाद कहा कि भगवान अपने प्रकटोत्सव (जन्माष्टमी) के दिन पुलिस के मालखाने में बंद नहीं रह सकते। गाजियाबाद कोर्ट ने इस फैसले में मूर्तियों के ‘लीगल पर्सन’ (कानूनी व्यक्ति) होने के सिद्धांत को भी रेखांकित किया, जिसके तहत हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिष्ठित मूर्तियों को कानून में एक जीवित इकाई या नाबालिग की तरह अधिकार प्राप्त होते हैं। कोर्ट के आदेश के बाद लड्डू गोपाल, राधा रानी की मूर्तियां और उनके साथ बरामद हुआ पूजा का अन्य सामान मंदिर के पुजारी को सौंप दिया गया ताकि त्योहार की तैयारियां पूरी की जा सकें

यह मूर्तियां एक मंदिर से चोरी हो गई थीं, जिसे पुलिस ने जांच के दौरान चोरों से बरामद कर लिया था. कानूनी प्रक्रिया के तहत, चोरी का सामना या साक्ष्य (Case Property) होने के कारण बरामद मूर्तियों को पुलिस स्टेशन के मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया गया था। चूँकि जन्माष्टमी का पावन पर्व बेहद नजदीक था, इसलिए मंदिर के पुजारी और सेवादारों ने कोर्ट से गुहार लगाई कि भगवान को त्योहार से पहले रिहा किया जाए। कोर्ट ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए यह संवेदनशील निर्णय सुनाया, जिसकी हर तरफ काफी सराहना हो रही है।

लालकुआं-लोहा मंडी रूट पर भारी वाहनों की नो-एंट्री (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी फिल्म लालकुआं से है। जहां चौराहे पर रोजाना शाम को लगने वाले भीषण जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. शहर में 5 सितंबर 2026 से एक नया ट्रैफिक प्लान लागू होने जा रहा है, जिसके तहत व्यस्त समय में भारी वाहनों ट्रकों और डंपरों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिदिन शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कुल 4 घंटे। शुरुआती रिपोर्ट्स में 5 घंटे का जिक्र था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक आदेश के अनुसार यह अवधि 4 घंटे की होगी। लोहा मंडी स्थित आर्य/आयरनमैन फार्म हाउस से लालकुआं की ओर आने वाले मार्ग पर यह प्रतिबंध लागू रहेगा। यह नो-एंट्री विशेष रूप से ट्रक, डंपर और अन्य भारी व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगी। कार, बाइक और अन्य हल्के वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी।

लालकुआं चौराहे और दादरी मार्ग पर शाम के समय दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले वाहनों के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग जाता है। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करने के बाद यह निर्णय लिया गया है ताकि पीक आवर्स (Peak Hours) में आम जनता को जाम से राहत मिल सके। यह व्यवस्था कल (5 सितंबर) से अनिश्चितकाल के लिए प्रभावी कर दी जाएगी।

प्रवेश द्वार पर गंदगी और बेतरतीब वाहनों से महाजाम (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर खोड़ा से है, जहां नगरपालिका का मुख्य प्रवेश द्वार थाने के पास इन दिनों बदहाली, भीषण जाम और गंदगी की मार झेल रहा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, प्रवेश द्वार पर बेतरतीब खड़े वाहनों और कूड़े के ढेरों की वजह से NH-9 (नेशनल हाईवे 9) तक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खोड़ा थाने और प्रवेश द्वार के पास बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा बिना किसी नियम के बीच सड़क पर खड़े रहते हैं। इसके अलावा सड़क किनारे चल रहे ऑटो रिपेयरिंग सेंटर्स के कारण भी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहती हैं।

स्थानीय दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सड़क तक बढ़ा दिया जाता है, जिससे पहले से संकरी सड़क और छोटी हो जाती है। प्रवेश द्वार और उसके आसपास कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। कूड़ा निस्तारण (Waste Disposal) की सही व्यवस्था न होने से हवा में भारी दुर्गंध रहती है, जिससे लोगों को मुंह ढककर निकलना पड़ता है।

खोड़ा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) अवनीश कुमार शुक्ल के मुताबिक, नगर पालिका की टीमें अतिक्रमण के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाती हैं। मुख्य प्रवेश द्वारों पर नियमित सफाई और कूड़ा उठाने का काम किया जाता है, हालांकि स्थानीय लापरवाही और संकरी गलियों के कारण चुनौतियां आ रही हैं।

पॉश इलाकों में सीवर ओवरफ्लो और जलभराव (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर ट्रांस-हिंडन क्षेत्र से है। जहां इंदिरापुरम और वैशाली जैसे पॉश इलाकों के लाखों रुपये के फ्लैट्स में रहने वाले लोग इन दिनों सड़कों पर बहते सीवर के पानी, जलभराव और भारी दुर्गंध से बेहद परेशान हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदिरापुरम के ज्ञान खंड-3 में सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़कों और ग्रीन वैली तक फैल गया है।

वहीं अभय खंड में खुदाई के बाद काम बीच में छोड़ने से नालियां चोक हैं और डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। इन इलाकों की सर्विस लेन और कनेक्टिंग सड़कों पर हफ़्तों से सीवर का पानी जमा है, जिससे स्थानीय सोसायटियों के निवासियों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। निवासियों ने शिकायत की है कि सीवर ओवरफ्लो के चलते कई जगह यह गंदा पानी गंगाजल पेयजल लाइनों में मिक्स हो रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।

CM-GRID प्रोजेक्ट के तहत अधूरी खुदाई, सफाई कर्मियों की कमी और अनदेखी, ड्रेनेज सिस्टम का फेल होना समस्या के मुख्य कारण है।

नगर निगम (GMC) के जलकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मॉनसून के दौरान जलभराव से निपटने के लिए 58 हॉटस्पॉट्स चिन्हित कर पंप लगाए गए हैं। फिलहाल क्षतिग्रस्त और चोक सीवर लाइनों से अस्थायी रूप से पानी की निकासी कराई जा रही है। हालांकि, जब तक सीएम-ग्रिड प्रोजेक्ट का काम पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता और सीवर लाइनों का नवीनीकरण नहीं होता, तब तक निवासियों को इस समस्या से पूरी तरह मुक्ति मिलना मुश्किल दिख रहा है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर की बुलडोजर वाली चेतावनी (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवी खबर लोनी से है, जहां हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट और पिस्टल लहराने की घटना के बाद सियासी पारा गरमा गया है। क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए माहौल खराब करने वालों पर चलेगा बुलडोजर, CM से करेंगे बात की खुली चेतावनी दी है।

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रापुरी इलाके में रहने वाले हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता सुमित सूद और मोहित जब राशिद अली गेट के पास से गुजर रहे थे, तब कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन पर पिस्टल तान दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 6 नामजद समेत 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में 3 टीमें लगाई हैं। इधर, हिंदू रक्षा दल ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए तो वे राशिद अली गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

देर शाम लोनी थाने पहुंचे विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने साफ लहजे में कहा कि शहर का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को आरोपियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है। विधायक ने कहा कि आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश रची जा रही है। वे इस गंभीर मुद्दे को लेकर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त (रासुका/NSA जैसी) कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds