Trending

'अब अमिताभ को लोग अभिषेक के नाम से पहचानेंगे', फैन के इस कमेंट पर जूनियर बच्चन ने दिया दिल जीतने वाला जवाब!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 Apr 2022, 12:00 AM | Updated: 12 Apr 2022, 12:00 AM

OTT प्लेटफॉर्म्स का दबदबा बढ़ने के बाद अब कई बड़े बड़े स्टार्स तक इसमें दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। अजय देवगन से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई बड़े सेलेब्स OTT की दुनिया में अपने कदम रख चुके हैं। इस लिस्ट में एक नाम अभिषेक बच्चन का भी शामिल हैं। अभिषेक पिछले काफी समय से सिर्फ OTT प्लेटफॉर्म पर ही नजर आ रहे हैं। 4 सालों से अभिषेक की थिएटर में कोई मूवी नहीं आई। OTT के जरिए अभिषेक अपनी एक्टिंग के टैलेंट को साबित करते हुए दिख रहे हैं। फिर चाहे अभिषेक की वेब सीरीज Breathe:Into the Shadow हो या फिर हाल ही में आई मूवी दसवीं… इन सभी में अभिषेक के दमदार काम को काफी सराहा गया। 

दसवीं में अभिषेक के काम की तारीफ

अभिषेक की दसवीं फिल्म बीते दिनों ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई हैं। फिल्म में अभिषेक एक जाट नेता के रोल में नजर आ रहे हैं, जो जेल से दसवीं करने की ठान लेता हैं। रोल में अभिषेक ने जिस तरह खुद को ढाला, उनका वो जाटों वाला रौब-रुतबा…उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अभिषेक के काम की काफी तारीफें की जा रही हैं। 

फैन ने कमेंट पर अभिषेक का जवाब 

हालांकि इस बीच एक फैन ने अभिषेक की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर जूनियर बच्चन उन्हें रिप्लाई करने को मजबूर हो गए। दरअसल, फैन ने ये कमेंट अमिताभ बच्चन को लेकर किया। उन्होंने दसवीं में अभिषेक के काम को सराहते हुए कहा कि अब अमिताभ बच्चन को लोग अभिषेक के नाम से जानेंगे। ट्विटर पर एक शख्स ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘ये फिल्म (दसवीं) देखने के बाद लोग अमिताभ बच्चन की ओर देखेंगे और कहेंगे इस शख्स को देखिए, ये अभिषेक बच्चन के पिता हैं। वाह, क्या मूवी है। क्या क्लास एक्टिंग हैं।’

'अब अमिताभ को लोग अभिषेक के नाम से पहचानेंगे', फैन के इस कमेंट पर जूनियर बच्चन ने दिया दिल जीतने वाला जवाब! — Nedrick News

फैन के इस कमेंट में अभिषेक ने जो जवाब दिया वो लोगों का दिल जीत रहा है। अभिषेक ने तारीफ के लिए फैन का शुक्रिया अदा तो जरूर किया, लेकिन इसके साथ ही ये मानने से भी इनकार कर दिया कि अमिताभ को लोग उनके नाम से पहचानेंगे। अभिषेक ने अमिताभ के ही एक फेमस डायलॉग से जवाब दिया। उन्होंने लिखा- ‘आपके कॉम्प्लिमेंट के लिए शुक्रिया। लेकिन कभी नहीं। बाप हमेशा बाप होता है। और रिश्ते में वो हमारे… आगे तो आपको पता ही है।’

'अब अमिताभ को लोग अभिषेक के नाम से पहचानेंगे', फैन के इस कमेंट पर जूनियर बच्चन ने दिया दिल जीतने वाला जवाब! — Nedrick News

अमिताभ ने कहा अभिषेक को अपना वारिस

अभिषेक ने जिस अंदाज में जवाब दिया, उसको लोग काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। वैसे बता दें कि दसवीं के लिए अमिताभ बच्चन ने भी अभिषेक की काफी तारीफ की थीं। इस दौरान अमिताभ ने उन्हें अपना वारिस भी कहकर बुलाया था। इसके साथ ही अमिताभ ने फिल्म के प्रमोशन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds