नई टीम तैयार: जानिए योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेने वाले 52 मंत्रियों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 25 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश में योगी राज 2.0 की शुरुआत हो गई है। लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के सीएम बनकर इतिहास रच दिया। आज 25 मार्च को 4 बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम योगी सरकार का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हुआ। जिस दौरान योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली।  

वहीं केशव प्रसाद मौर्य पर भी पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया और उन्हें डिप्टी सीएम का पद सौंपा। उत्तर प्रदेश में BJP सरकार की सत्ता में वापसी होने के बाद लगातार ये चर्चाएं थीं कि इस बार डिप्टी सीएम कौन बनेगा? क्योंकि चुनाव में BJP भले ही बंपर जीत हासिल करने में कामयाब हुई थीं, लेकिन केशव प्रसाद मौर्य अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। 

सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद से ही चर्चाएं थीं कि आलाकमान उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद ना दें। हालांकि हार के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाया। केशव प्रसाद मौर्य ने भी यूपी के डिप्टी सीएम के तौर पर एक बार फिर शपथ ली।

वहीं एक बड़ा बदलाव ये किया गया है कि इस बार उत्तर प्रदेश में दिनेश शर्मा की जगह इस बार ब्रजेश पाठक को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 2017 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ब्रजेश पाठक BSP छोड़कर बीजेपी में आए थे। वो लखनऊ मध्य सीट से विधायक बने। इसके बाद योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया। तब ब्रजेश पाठक को विधायी, न्याय एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा का विभाग सौंपा गया था। अब बीजेपी सरकार की फिर से सत्ता में वापसी होने के बाद उनका कठ बढ़ गया और ब्रजेश पाठ को उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बना दिया गया। 

योगी कैबिनेट में 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं…

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा,  योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु

राज्य मंत्री- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds