Telugu Actor Ranganath: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रंगनाथ की जिंदगी से जुड़ी एक घटना आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 11 साल पहले अभिनेता ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन उनकी मौत के बाद सामने आई उनकी आखिरी इच्छा ने हर किसी को हैरान कर दिया था। बताया जाता है कि रंगनाथ ने अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति परिवार के किसी सदस्य को नहीं, बल्कि अपने घर में काम करने वाली नौकरानी के नाम करने की इच्छा जताई थी।
रंगनाथ तेलुगू सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने अभिनय से लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। 19 दिसंबर 2015 को 66 साल की उम्र में उन्होंने हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।
और पढ़ें: भाई, ये क्या कर रहे हो?… विजय वर्मा ने सुनाया कास्टिंग काउच का दर्दनाक किस्सा| Vijay Varma News
मौत से पहले दीवार पर लिखा संदेश| Telugu Actor Ranganath
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्महत्या से पहले रंगनाथ ने अपने घर की दीवार पर काले मार्कर से एक नोट लिखा था। इस नोट में उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा का जिक्र किया था। बताया जाता है कि उन्होंने लिखा था, “यह उसे दे दो, उसे परेशान मत करो।”
रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने अपनी संपत्ति का विवरण भी दीवार पर लिख दिया था। वह चाहते थे कि उनके निधन के बाद उनकी इच्छा को लेकर किसी तरह की परेशानी या विवाद न हो। सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर हुई कि उन्होंने अपनी संपत्ति परिवार के बजाय घर में काम करने वाली मीनाक्षी के नाम करने की इच्छा जताई थी।
बेटी मिलने पहुंची तो सामने आई घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन उनकी बेटी नीरजा शाम को उनसे मिलने घर पहुंची थीं। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचने पर रंगनाथ को मृत पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
लंबे समय से परेशान थे अभिनेता
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रंगनाथ लंबे समय से डिप्रेशन और अकेलेपन से जूझ रहे थे। उनकी बेटी नीरजा ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता पहले भी कई बार आत्महत्या की बात कह चुके थे। परिवार की ओर से उनकी काउंसलिंग भी कराई गई थी।
बताया जाता है कि आत्महत्या से कुछ घंटे पहले रंगनाथ ने दोपहर करीब 3:30 बजे अपने करीबी दोस्त बी. देवदास को आखिरी संदेश भेजा था। इस एसएमएस में उन्होंने सिर्फ “अलविदा” लिखा था।
मीनाक्षी को नहीं थी संपत्ति मिलने की जानकारी
रंगनाथ के घर काम करने वाली मीनाक्षी घटना वाले दिन भी रोज की तरह खाना बनाने आई थीं। काम खत्म करने के बाद वह वापस चली गईं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि अभिनेता ने अपनी संपत्ति उनके नाम करने का फैसला लिया है।
10 से 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक थे रंगनाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रंगनाथ की कुल संपत्ति करीब 10 से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि, उन्होंने अपनी संपत्ति मीनाक्षी के नाम करने का फैसला क्यों लिया, इसका कारण कभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया।












































