Valentine Day पर टूट गया Rakhi Sawant का दिल! रितेश संग अपने रिश्ते को लेकर की ये बड़ी अनाउंसमेंट…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 14 Feb 2022, 12:00 AM

ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत बीते लंबे वक्त से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पहले राखी ने अपनी शादी का ऐलान तो कर दिया था, लेकिन फिर अपने पति को दुनिया के सामने काफी टाइम तक नहीं लाकर एक संस्पेंस बनाए रखा। बिग बॉस के 15वें सीजन में राखी के पति रितेश पहली बार नजर आए थे। इसके बाद राखी और रितेश लगातार लाइमलाइट में छाए रहे। अब दोनों के रिश्ते को लेकर एक और बड़ी खबर आई है। दरअसल, वैलेंटाइन डे से ठीक पहले राखी और रितेश ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला ले लिया। 

राखी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए रितेश से अलग होने की जानकारी दी। एक पोस्ट कर उन्होंने बताया कुछ चीजें उनके कंट्रोल से बाहर थीं। राखी सावंत ने पोस्ट कर कहा- “प्यारे दोस्त और शुभचिंतकों, रितेश और मैंने अलग होने का फैसला लिया है।” राखी ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि बिग बॉस के बाद बहुत कुछ हुआ और  ऐसी कई सारी चीजें थीं जिनसे मैं अनजान थीं। राखी ने कहा कि हमने चीजें सही करने की काफी कोशिश कीं। हम दोनों के लिए यही बेहतर था कि हम हमेशा के लिए अलग हो जाएं और अपना जीवन अलग-अलग बिताएं। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले ये सब बताकर बहुत अजीब लग रहा है। 

राखी ने आगे कहा कि मेरा दिल टूट गया है, लेकिन फैसला लेना जरूरी था। रितेश को मैं उनकी आगे की लाइफ के लिए ढेर सारी बधाईयां देती हूं। साथ ही मैं खुद अब अपने आगे के करियर पर फोकस करना चाहूंगी। खुद के जीवन को समय देना चाहती हूं और एक खुशहाल जीवन जीना चाहती हूं। मुझे समझने और मेरा साथ करने के लिए आपका शुक्रिया। 

गौरतलब है कि राखी सावंत आए दिन किसी का किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल का सामना किया। 2019 में राखी सावंत ने अपनी सीक्रेट वेडिंग की फोटोज शेयर कर सबको हैरान कर दिया था। राखी का ये रिश्ता हमेशा ही सवालों में रहा। राखी की मैरिड लाइफ संस्पेंस से भरी बनी रहीं। राखी खुद को मैरिड तो बताती थीं, लेकिन उनका पति कौन है, इसको लेकर संस्पेंस बना रहा। 

Valentine Day पर टूट गया Rakhi Sawant का दिल! रितेश संग अपने रिश्ते को लेकर की ये बड़ी अनाउंसमेंट... — Nedrick News

राखी बिग बॉस 14 में एक चैलेंजर के तौर पर आई थीं। तब उन्होंने अपनी मैरिड लाइफ पर शॉकिंग खुलासा करते हुए कहा था कि उनके पति रितेश पहले से ही शादीशुदा हैं और उनका बच्चा भी है। राखी ने ये भी बताया कि उनके पति दुनिया के सामने एक्सेप्ट करने से डरते हैं। राखी अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बताकर कई बार रो भी चुकी। 

इसके चलते कई बार सवाल उठते रहे कि क्या राखी सच में मैरिड भी हैं या ये सबकुछ लाइमलाइट बटोरने के लिए एक ड्रामा हैं? हालांकि इस बीच अचानक राखी के पति रितेश बिग बॉस 15 में एंट्री कर दुनिया के सामने आए। लेकिन इस दौरान भी कई लोगों ने रितेश को राखी के पति को फेक बताते हुए इस पर भी सवाल उठाए।

Valentine Day पर टूट गया Rakhi Sawant का दिल! रितेश संग अपने रिश्ते को लेकर की ये बड़ी अनाउंसमेंट... — Nedrick News

बिग बॉस में भी कई कंटेस्टेंट्स भी रितेश को राखी का असली पति मानने से इनकार करते नजर आए, लेकिन शो के दौरान दोनों एक दूसरे के पति-पत्नी होने का दावा करते हुए दिखाई दिए। रितेश बिग बॉस 15 में राखी के साथ अच्छे से बर्ताव करते नजर नहीं आते थे। जहां राखी उन्हें प्यार करने का दावा कर पीछे भागा करती थीं, तो वहीं रितेश उनको धतकार दिया करते थे।

Valentine Day पर टूट गया Rakhi Sawant का दिल! रितेश संग अपने रिश्ते को लेकर की ये बड़ी अनाउंसमेंट... — Nedrick News

सिर्फ यही नहीं बिग बॉस 15 में ये भी खुलासा हुआ कि दोनों लीगली मैरिड है ही नहीं। वहीं जब रितेश बिग बॉस 15 से बाहर आए, तो उन्होंने बताया कि वो अपनी पहली पत्नी के साथ तलाक फाइल कर चुके हैं, लेकिन अभी उसने साइन नहीं किया। जिसका मतलब ये हुआ राखी रितेश से लीगल तौर पर मैरिड नहीं है। 

Valentine Day पर टूट गया Rakhi Sawant का दिल! रितेश संग अपने रिश्ते को लेकर की ये बड़ी अनाउंसमेंट... — Nedrick News

वैसे रितेश संग अलग होने की बात राखी बीबी 15 में भी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि रितेश को मुझे शादी का सर्टिफिकेट देना होगा। वो देते हैं तो मैं पूरी जिंदगी उनके साथ रहने के लिए तैयार हूं। नहीं तो मुझे नहीं लगता कि मैं इस रिश्ते को आगे बढ़ा पाऊंगी। हमें फिर अपने रास्ते अलग करने होंगे। अब राखी ने सच में रितेश से अलग होने की अनाउंसमेंट कर दी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds