Trending

UP Chunav 2022: पिछले 5 सालों में क्या-क्या किया? योगी सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, किए ये बड़े दावे…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 03 Feb 2022, 12:00 AM | Updated: 03 Feb 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश में इस वक्त चुनावी शोर हर तरफ सुनाई दे रहा है। यूपी में सत्ता हासिल करने का सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतरकर खुद को दूसरे दलों से बेहतर बताती हुई नजर आ रही हैं। इस बीच योगी सरकार ने अपने पिछले 5 सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और इसके जरिए प्रदेश की जनता को बताने की कोशिश की कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कौन-कौन से काम किए। 

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही यूपी चुनाव के लिए BJP ने अपना थीम सॉन्ग ‘यूपी में योगी…’ रिलीज किया। इसके अलावा यूपी सरकार के 5 साल के कामकाज को प्रस्तुत करती एक फिल्म दिखाई। 

इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पिछले 5 सालों में हमारी सरकार ने क्या किया, ये आपको बताना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि 5 सालों में यूपी ने कुछ मील के पत्थर भी गढ़े हैं। पहले यूपी की अर्थव्यवस्था 7वें नंबर पर थी। जो 70 सालों में नहीं हुआ, हमने 5 सालों में अर्थव्यवस्था को दूसरे नंबर पर लाने में सफलता हासिल की। 

साथ ही सीएम योगी इस दौरान ये भी कहा कि यूपी की प्रति व्यक्ति आय 45 हजार वार्षिक थी, ये बढ़कर अब 94 हजार हो गई। 2015-18 में वार्षिक बजट 2 लाख करोड़ था, ये अब 6 लाख करोड़ हो गया है। 

कोरोना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महामारी के चलते दुनिया में असर हुआ, लेकिन प्रदेश सरकार ने नुकसान ज्यादा नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जीवन और जीविका को बचाने के लिए हमने जो किया, उसे दुनिया ने सराहा। 

रिपोर्ट कार्ड में किए गए ये दावे…

  • 66 हजार हेक्टेयर जमीन को माफियाओं से मुक्त कराकर अस्पताल, आवास और स्कूल बनवाए गए। 
  • 40 लाख श्रमिक जो रोजी-रोटी के बाहर गए थे उन्हें कोरोना काल में सकुश वापस लाने का प्रबंधन किया गया। 
  • हमारी सरकार में 1.50 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती पारदर्शी तरीके से हुई। 86 हजार पुलिसकर्मियों को प्रमोशन दिया गया।
  • महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 5 साल में 3 गुना बढ़ी है।
  • नई थाने, फायर सेंटर, महिला हेल्प डेस्क, महिला बैरिक आदि का निर्माण 5 साल के कार्यकाल में हुआ।
  • पिछले 5 सालों में यूपी में कोई बड़ा दंगा या आतंकी घटना नहीं हुई। 
  •  18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज लग गई। 70% से अधिक लोगों ने कोरोना की दोनों डोज लगवा ली। 60 साल से ऊपर के 15 लाख 38 हज़ार 992 लोगों ने प्रीकॉशन डोज लग चुकी है। 15 से 17 साल के 1 करोड़ 67 लाख 281 युवाओं ने पहली डोज ले ली है। दावा किया गया कि कोरोना टेस्ट के मामले में यूपी टॉप पर है।
  • NCRB के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में डकैती 58 फीसदी, हत्या 23 फीसदी, फिरौती 53 फीसदी और बलात्कार के मामलों में 45 फीसदी की कमी आई
  • दावा किया गया कि 5 सालों में 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू किए। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश के लिए पसंदीदा स्थान बन गया। 
  • 35 नए मेडिकल कॉलेज सरकार बना रही।
  •  बीते 5 साल में हमारी सरकार 794 लाख मीट्रिक टन अनाज खरीद चुकी है। 
  • पहले की सरकारों में 29 चीनी मिलें बंद हुई थीं। पिछले 5 साल में चीनी मिल बंद नहीं हुईं।
  • यूपी सरकार ने 1.57 लाख करोड़ गन्ना किसानों को भुगतान किया। 348 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन हुआ।

सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पॉक्सो के मामलों को लेकर हमने 218 फास्टट्रैक कोर्ट बनवाए। उन्होंने बताया कि हमने 86 हजार करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया। कोविड के बावजूद हमने बजट को 6 लाख तक पहुंचाया। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान में ऑक्सीजन की कमी हुई, लेकिन हमने राज्य में ऑक्सीजन के 551 प्लांट लगाए।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds