मामूली तंज पर खौफनाक मर्डर से लेकर बिजली बिल के झटके तक | Top 5 Ghaziabad News

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 07 जुलाई 2026, 05:20 PM Updated: 07 जुलाई 2026, 05:20 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Top 5 Ghaziabad News: गाजियाबाद की पांच ऐसी बड़ी खबरें जो सीधे तौर पर आपसे जुड़ी हैं, चाहे वह आपके बैंक खाते की सुरक्षा हो, आपके घर का बिजली का बिल हो, या फिर आपके आस-पड़ोस की कानून व्यवस्था। पहली खबर मोदीनगर में खौफनाक वारदात! मामूली मजाक पर दरांती से गोदकर 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या। दूसरी खबर बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! गाजियाबाद में 5 हजार से ज्यादा बीपीएल परिवारों की सब्सिडी खत्म, 1.37 लाख से अधिक घरों का लोड बढ़ा।

तीसरी खबर दबंगई की हद! शास्त्रीनगर में अवैध निर्माण की शिकायत करने वाले परिवार को बिल्डर ने दी 24 घंटे में शहर छोड़ने की धमकी। चौथी खबर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अलर्ट! डासना में टीकाकरण में बड़ी लापरवाही के बाद तेजी से फैल रहा है खसरा और डिप्थीरिया का खतरा। और पांचवीं खबर करोड़ों की ठगी का महाखुलासा! राज नगर एक्सटेंशन में हुए 30 करोड़ के बिल्डर घोटाले का पैसा ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए गए 40 फर्जी बैंक खाते। तो चलिए इस लेख के जरिए इन सभी खबरों को विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: तांबे का छोटा सा सिक्का चमकाएगा इन मूलांक वालों की किस्मत, आज ही जेब में रखें | Copper Coin Benefits

मामूली तंज कसने पर दरांती से काटकर युवक की हत्या

गाजियाबाद की पहली खबर मोदीनगर क्षेत्र से जहां पूठरी गांव में सिर्फ एक मामूली तंज कसने पर एक 22 वर्षीय युवक तरुण उर्फ नमित की दरांती से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। अमर उजाला की रिपोर्ट से अनुसार बताया जा रहा हैं कि मृतक तरुण ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मजाक में कोई तंज कसा था। जो आरोपी को नागवार गुजरा कि उसने खूनी रूप ले लिया।

आरोपी ने गन्ने के खेत में ले जाकर तरुण पर दरांती से ताबड़तोड़ कई वार किए। क्रूरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतक की दोनों आंखें फोड़ दी गईं और शरीर के कई हिस्सों को क्षत-विक्षत कर दिया गया। गाजियाबाद के डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी के अनुसार, रविवार शाम से लापता तरुण का शव सोमवार को गांव से 500 मीटर दूर गन्ने के खेत से बरामद हुआ। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती व मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

अब ये लोग होंगे सब्सिडी योजना से बाहर (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की दूसरी खबर बिजली विभाग से जहां विद्युत विभाग के एक हालिया बड़े फैसले में 5,200 से अधिक बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी योजना से बाहर कर दिया गया है। दैनिक जागरण के मुताबिक बताया जा रहा है कि लगातार 3 महीनों तक स्वीकृत भार से अधिक बिजली उपयोग करने के कारण इन उपभोक्ताओं को का लोड खुद-ब-खुद बढ़ा दिया गया है। बीपीएल कार्ड धारकों का स्वीकृत लोड 1 किलोवाट (KW) से बढ़ाकर 2 से 3 किलोवाट कर दिया गया है। ऊर्जा निगम के नियमों के अनुसार, लोड 1 किलोवाट से अधिक होते ही ये उपभोक्ता सरकार की विशेष सब्सिडी योजना से बाहर हो जाते हैं।

अब तक बीपीएल उपभोक्ताओं को 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल देना होता था (बाकी 3.75 रुपये प्रति यूनिट सरकार सब्सिडी देती थी)। अब सब्सिडी खत्म होने और फिक्स्ड चार्ज बढ़ने से ग्रामीण गरीब उपभोक्ताओं पर औसतन 165 रुपये और शहरी उपभोक्ताओं पर 435 रुपये प्रति माह का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इसके कारण उनके सालाना बिजली बिल में 2,000 से 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गाजियाबाद में केवल बीपीएल ही नहीं, बल्कि कुल 1.37 लाख से अधिक सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं का भी बिना किसी पूर्व सूचना के स्वीकृत लोड बढ़ा दिया गया है, जिससे सभी का फिक्स्ड चार्ज बढ़ जाएगा।

अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने पर दी धमकी (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की तीसरी खबर कविनगर क्षेत्र से है, जहां शास्त्रीनगर में एक स्थानीय निवासी और उसके परिवार को अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज उठाने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्रीनगर के एक निवासी ने अपने घर के पास हो रहे एक अवैध व्यावसायिक/आवासीय निर्माण की शिकायत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) से की थी।

शिकायत से नाराज होकर बिल्डर और उसके कुछ गुर्गों ने पीड़ित के घर पर आकर गाली-गलौज की। उन्होंने पीड़ित को 24 घंटे के भीतर गाजियाबाद (शहर) छोड़ने और शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की सीधी धमकी दी।

पीड़ित परिवार की सुरक्षा को खतरा देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। कविनगर थाना पुलिस ने आरोपी बिल्डर और उसके सहयोगियों के खिलाफ रंगदारी, आपराधिक धमकी और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खसरा और डिप्थीरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की चौथी खबर डासना क्षेत्र से है, जहां खसरा और डिप्थीरिया (गलघोंटू) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल के मुताबिक, पिछले एक साल से इस क्षेत्र में बच्चों का नियमित टीकाकरण कवरेज बेहद खराब रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल स्वास्थ्य विभाग के संदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि डासना में नियमित टीकाकरण को लेकर ऐसी ही लापरवाही जारी रही, तो भविष्य में यह क्षेत्र ‘डिप्थीरिया केसों का हब’ बन जाएगा। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जून महीने में खसरे के कुल सात मामले मिले हैं, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीकाकरण में रुचि न लेना एक बड़ी वजह बनकर सामने आया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई और टीकाकरण बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

SIT जांच में सामने आई करोड़ों की हेराफेरी  (Top 5 Ghaziabad News)

गाजियाबाद की पांचवीं खबर राज नगर एक्सटेंशन से है, जहां एसआईटी (SIT) की जांच में निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले में पैसों की हेराफेरी के लिए एक सोची-समझी साजिश रची गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज नगर एक्सटेंशन के प्रोजेक्ट में फ्लैट और कमर्शियल यूनिट दिलाने के नाम पर हुए 30.56 करोड़ रुपये के बिल्डर घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने पैसों का रूट ट्रेस कर लिया है। निवेशकों से हड़पी गई करोड़ों रुपये की यह बड़ी रकम लगभग 40 अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद इस रकम को चेक और नकद (Cash) के जरिए निकाल लिया गया।

यह पूरा मामला ‘मेसर्स एएसआर रीयलटेक लिमिटेड (सेंट्रल एवेन्यू)’ और ‘राइट अर्थ इन्फ्रा लिमिटेड’ प्रोजेक्ट से जुड़ा है. पुलिस इस मामले में मुख्य सेल्स पार्टनर दीपक शर्मा उर्फ नितिन शर्मा की भूमिका को केंद्र में रखकर जांच कर रही है, जो फिलहाल गायब बताया जा रहा है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds