देर रात प्रेमिका से मिलने आया युवक, घने कोहरे के चलते 40 फीट गहरे कुएं में गिरा और फिर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 01 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक प्रेमी को देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने जाना भारी पड़ गया। इस दौरान युवक गहरे कुएं में जाकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसको बाहर निकाला। 

मामला लखनऊ के सरोजनीनगर के बिजनौर इलाके का है। पुलिस के अनुसार मोहनलालगंज इलाके के रहने वाला एक शख्स का सरोजनीनगर में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार शाम को माती गांव के पास रात करीब 2.30 बजे दोनों मिलने गए थे। इस दौरान घना कोहरा होने की वजह से युवक गहरे कुएं में गिर गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त उसकी प्रेमिका भी कुएं के पास मौजूद थी। युवक के गिरने के बाद वो वहां पर बैठकर चीखने लगीं। लड़की की चीख पुकार सुन ग्रामीण वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने देखा कि एक युवक 40 फीट गहरे कुएं के अंदर गिर रहा है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजनौर पुलिस को दी। बिजनौर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वहां मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर युवक को रस्सी की मदद से कुएं से बाहर निकाला। गहरे कुएं में गिरने के चलते युवक घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस ने उसे सरोजनीनगर सीएचसी में उसे भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds