Jaani Car Accident : मशहूर गायक और गीतकार Jaani की जान दर्दनाक कार दुर्घटना में बाल-बाल बची!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 20 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पंजाब के मशहूर गायक और गीतकार जानी के साथ भयानक कार दुर्घटना (Jaani Car Accident) हो गयी है, जिसमें जानी (Jaani) बाल-बाल बचें हैं। यह घटना मोहाली कोर्ट कॉम्प्लेक्स के पास हुई है। हादसा जानी की SUV के अन्य कार से टकराने से हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें पलट गईं। पुलिस का भी कहना है कि दोनों में से किसी कार ने सिग्नल ब्रेक किया है , जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि लेकिन कार के एयरबैग खुल जाने के कारण जानी की जान बच पाई। उनके साथ कार में ड्राइवर और वीडियो डायरेक्टर अरविंदर खैहरा भी मौजूद थे। तीनाें को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तीनों की हालत अभी खतरे से बाहर है। क्यूंकि तीनों को मामूली चोटें लगी थीं।

Jaani Car Accident : मशहूर गायक और गीतकार Jaani की जान दर्दनाक कार दुर्घटना में बाल-बाल बची! — NEDRICK NEWS

जांच में जुटी पुलिस 

भयानक कार दुर्घटना के बारे में SHO गुरजीत सिंह ने कहा कि (Jaani Car Accident) मामले में ”पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था”। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गलती किसकी थी। अभी तक हमने किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन जांच करने के बाद जो आरोपी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई ज़रूर की जाएगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds