UP Chunav 2022: अब ये दिग्गज नेता भी छोड़ेंगे कांग्रेस का साथ? पार्टी को लगेगा एक और तगड़ा झटका!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 31 Jan 2022, 12:00 AM

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पहले से ही हाल काफी खराब है। इस दौरान दिग्गज नेता जिस तरह से पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं, उससे कांग्रेस की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई। यूपी चुनाव से पहले पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। 

इसके बाद खबरें है कि अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, अब यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर के भी पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जाने लगे हैं। खबरों के मुताबिक राज बब्बर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संपर्क में हैं। वो जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि बब्बर समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे। यहां दिलचस्प बात ये भी है कि कांग्रेस ने यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों में से एक के रूप में नामित किया गया है।।

गौरतलब है कि राज बब्बर ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1989 से की थी। तब उन्होंने जनता दल का दामना थामा था। एक्टर ने बाद में सपा के प्रति निष्ठा को बदल दिया। 1994 में राज बब्बर को राज्यसभा के लिए चुना गया। वहीं 1999 के आम चुनाव में, वो आगरा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए। 2004 लोकसभा चुनावों में भी इस सीट को बरकरार रखा। इसके बाद फिर फरवरी 2006 में पार्टी के खिलाफ नाराजगी के लिए सपा से निलंबित किया गया। 

इसके बाद 2008 में आगरा में एक विशाल रैली के दौरान वो कांग्रेस में शामिल हुए। नवंबर 2009 में फिरोजाबाद लोकसभा सीट से हुए उपचुनाव में राज बब्बर ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिलए। हालांकि उन्हें 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में गाजियाबाद और फतेहपुर सीकरी से झटका लगा। वो यहां बीजेपी के आगे हार गए। इस बीच मार्च 2015 से नवंबर 2020 तक वो राज्यसभा के सदस्य रहे। इस दौरान 2016 से 2019 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में काम किया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds