क्यों दिल्ली में अखिलेश के हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने से रोका गया? सपा प्रमुख के आरोपों पर आया एयरपोर्ट अधिकारियों का जवाब

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश में इस वक्त चुनाव (Uttar Pradesh Election) को लेकर सियासत गर्माई हुई है। पार्टियां एक दूसरे को घेरने का कोई भी मौका छोड़ती नजर आ रही। इस बीच यूपी की सियासत शुक्रवार को तब और तेज हो गई, जब अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके हेलिकॉप्टर (Akhilesh Yadav Helicopter Stopped) को दिल्ली में रोका गया। अखिलेश (Akhilesh Yadav Allegation) ने ट्वीट कर दावा किया कि बिना कारण बताए उनके हेलिकॉप्टर को रोक रखा है। अखिलेश ने कहा कि उनको दिल्ली से मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा था। 

अखिलेश ने दावा किया था कि बीजेपी के शीर्ष नेता अभी यहां से गए हैं, लेकिन चुनाव में हारती हुई बीजेपी की हताशा भरी साजिश है। उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ समझ रही है। इसके बाद अखिलेश ने एक और ट्वीट कर बीजेपी पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा। हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरेंगे। 

वहीं, अखिलेश के इन आरोपों पर एयरपोर्ट के अधिकारियों की तरफ से भी बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों अखिलेश के हेलिकॉप्टर उड़ान में देरी हुई। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में उच्च हवाई यातायात (high air traffic) के चलते अखिलेश यादव के हेलिकॉप्टर के उड़ान में देरी हुई।

वहीं एयरपोर्ट अधिकारियों के इस बयान के बाद अखिलेश ने इस पर फिर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोगों ने मुझे बताया कि बीजेपी नेताओं ने मुझसे पहले उड़ान भरी थीं। मुझे हवाई यातायात के बारे में बताया गया। उनको इंतजार नहीं करना पड़ा, जबकि मुझे 2 घंटे से ज्यादा इंतजार किया। साथ ही अखिलेश ये भी बोले कि बीजेपी चाहे कुछ भी करें, उत्तर प्रदेश के लोग उन्हें हटा देंगे।

बता दें कि शुक्रवार को अखिलेश यादव को RLD प्रमुख जयंत चौधरी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थीं। इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में मेरे हेलिकॉप्टर को जानबूझकर रोका गया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के लिए नहीं जाने दिया जा रहा हैं। हालांकि, कुछ देर बाद के बाद अखिलेश को जाने की इजाजत मिल गई थी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds