गरीबों को पैसा बांट रही थीं Neha kakkar, तभी हुआ कुछ ऐसा कि सिंगर की हालत हो गई खराब!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 25 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

नेहा कक्कड़ आज बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं। नेहा कक्कड़ हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियां का हिस्सा बनी रहती हैं। नेहा का कोई गाना हो या फिर कोई वीडियो वो आते ही हर तरफ छा जाता हैं। 

अब नेहा का एक और वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा अपनी कार में बैठे गरीबों को पैसे देती नजर आ रही हैं। लेकिन इसदौरान उनसे साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि सिंगर का हाल एकदम से बेहाल हो जाता हैं। 

दरअसल, नेहा कार में बैठे बैठे ही कुछ गरीबों को 500-500 के नोट बांट रही होती हैं। इस दौरान अचानक ही एक साथ कई लोग उन्हें घेर लेते हैं। वो नोट देखते ही इस दौरान झपटा भी मारने लगते हैं। ये सबकुछ देखकर नेहा घबरा जाती हैं और और अपनी कार के विंडो को ऊपरकर बचने की कोशिश करती हैं। इस दौरान वो कार की दूसरी सीट की तरफ भी खिसक जाती हैं। इसके बाद एक शख्स वहां आकर लोगों को हटाता है और बड़ी मुश्किल से नेहा अपनी कार का कांच बंद कर पाती। जिसके बाद नेहा वहां से निकल पाती हैं। 

नेहा के साथ घटी इस घटना की वीडियो सामने आते ही लोग इस पर तरह तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा- ये बहुत बड़ा रिस्क है। सेलेब्स को ऐसे नहीं करना चाहिए। कोई भी नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं एक दूसरे यूजर ने सलाह देते हुए कहा कि एक ने सलाह दी कि सबकों लाइन में बैठाकर देना चाहिए। एक अन्य ने पूछा- ये गलत है, पैसों की कुछ और देना चाहिए था। वहीं कुछ लोग इस दौरान नेहा को सपोर्ट करते भी नजर आ रहे हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds