स्कूटी चलाने वाले ट्रैफिक नियमों का रखें ध्यान, नहीं तो कट सकता है 23 हजार का चालान

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

अगर आप स्कूटी चलाते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। स्कूटी चलाने वाले लोग सावधान हो जाएं, क्योंकि गलती की वजह से आपका 23 हजार रुपये तक का चालान कट सकता है। वाहन चलाते वक्त हर किसी को ट्रैफिक के रूल्स को फॉलो करना होता है।  

कई लोग सड़क पर चलते समय लोग ट्रैफिक के नियम भूल जाते हैं। ऐसा करना आपको बहुत भारी पड़ सकता है। क्योंकि इससे आप पर हजारों का जुर्माना लग सकता है। 

नियमों के मुताबिक अगर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूटी चलाते हैं, तो इस पर 5000 रुपये का फाइन लग सकता है। वहीं बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) इसे चलाने पर भी 5000 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। साथ ही बिना इंश्योरेंस 2000 रुपये का चालान, एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड को तोड़ने के लिए 10000 रुपये का चालान और बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर 1000 रुपये का जुर्माना आपको देना पड़ सकता है। 

मामला सितंबर 2019 का है जब नए ट्रैफिक नियमों लागू किए गए थे। तब नियमों का पालन ना करने के लिए एक शख्स का 23 हजार का चालान कटा था। उस शख्स का नाम था दिनेश मदान। ऐसे में आप सभी ट्रैफिक नियमों का सही से पालन करें, नहीं तो आपको भारी भरकम जुर्माना देना पड़ सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds