SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 31 मार्च से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Jan 2022, 12:00 AM | Updated: 25 Jan 2022, 12:00 AM

अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI के ग्राहक हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि SBI हजारों बैंक अकाउंट बंद करने की तैयारी में हैं। इसके लिए सिर्फ 31 मार्च 2022 तक का ही समय बैंक की तरफ से दिया गया है। ये काम है KYC से जुड़ा।

जी हां, अगर आप SBI के ग्राहक हैं और अब तक KYC नहीं कराया, तो आपका अकाउंट भी बंद हो सकता है। ऐसे में आप खाते से लेनदेन नहीं कर सकेंगे।

SBI 31 मार्च 2022 की डेडलाइन के बाद ऐसे हजारों बैंक खाते बंद कर देगा जिनका केवाईसी (KYC) नहीं होगा। बैंक की ओर से इसको लेकर कहा गया है कि KYC अपडेट के साथ आधार कार्ड और पैन भी लिंक होना चाहिए। अगर आपने इन दोनों को लिंक नहीं किया है तो घर बैठे आधार और पैन को एक मैसेज के जरिए लिंक कर सकते हैं।

SBI कई अलग-अलग माध्यमों से KYC अपडेट कराने की जानकारी दे रहा है। अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट के साथ ही मैसेज भी भेजे गए हैं। SBI के मुताबिक ऐसे हजारों खाते, जिनका केवाईसी अपडेट होना जरूरी है। इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई। डेडलाइन तक खाते का KYC जरूर अपडेट कर लें नहीं तो फिर खाते से ट्रांजेक्शन नहीं होगा। इसके साथ ही ATM या डेबिट कार्ड भी काम नहीं करेगा। साथ ही पैन और आधार कार्ड को भी 31 मार्च तक लिंक करना जरूरी है।

इस तरह पैन को आधार कार्ड से कर सकते हैं लिंक

इसके लिए आपको आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाना होगा। यहां जाकर रजिस्टर करें। 

यूजर ID, पासवर्ड और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करें। इसके बाद आपको एक पॉप अप विंडो दिखाई देगी, जो आपको अपने पैन को आधार से जोड़ने के लिए कहेगी। ऐसा ना हो तो तो मेनू बार पर प्रोफाइल सेटिंग्स पर जाएं और लिंक आधार पर क्लिक करें। फिर पैन डिटेल के अनुसार नाम, जन्म तिथि और लिंग जैसे जानकारियां दी जाएगी। अपने आधार पर लिखे पैन विवरण को स्क्रीन पर वेरिफाई करें। आधार नंबर दर्ज कर लिंक नाउ पर क्लिक करें। इसके बाद आपको पॉप-अप मैसेज मिलेगा कि आपका आधार आपके पैन से लिंक हो गया है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds