पेपराजी पर भड़के भाईजान! सलमान खान का देर रात वाला पोस्ट वायरल – Salman Khan

Shikha Mishra | Nedrick News Mumbai Published: 20 May 2026, 12:15 PM | Updated: 20 May 2026, 12:15 PM

Salman Khan: वैसे तो बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने गुस्से के लिए काफी फेमस है लेकिन वो अपने फैंस पर और मीडिया पर शायद ही कभी नाराज होते है। इतना ही नहीं सलमान खान हमेश मीडिया के सामने बेहद politely पेश आते है। लेकिन इस बार पेपराजी की हरकतो पर हो गए वो नाराज, इतन ही नही सलमान ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक के बाद एक पिक्चर अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए चेतावनी भी दी है.. अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मीडिया के सामने कूल रहने वाले सलमान मीडिया पर भड़क गए.. इतना ही नहीं सलमान के इंटेस लुक को देखकर पेपराजी को माफी तक मांगने पड़ी थी.. अपने इस वीडियो में हम जानेंगे कि आखिर क्यों हुए सलमान इतना नाराज।

Also Read: ट्रेन में घी ले जा रहे हैं? जरा संभल जाइए! रेलवे का ये नियम नहीं पता तो देना पड़ सकता है भारी जुर्माना| Indian Railway Rule

पेपराजी पर भड़के भाईजान! Salman Khan

दरअसल अभी कुछ समय पहले सलमान खान मुम्बई के हिंदूजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किये थे, लेकिन तभी वहां मौजूद पेपराजी ने उन्हें टोक दिया.. जो उनकी फिल्म मातृभूमि के बारे में जानना चाहते थे, लेकिन सलमान खान का पेपराजी को देखकर मूड चेंज हो गया.. वो शांति से जवाब देने के बजाय काफी नाराज हो गए.. उन्होंने इशारो इशारो में कहा कि क्या मीडिया को समय और जगह नहीं देखनी चाहिए। अगर उनके परिवार का कोई अस्पताल में होता तो क्या तब भी ऐसे ही शोर करते.. जिस पर पेपराजी काफी शर्मिदा हो गए और सॉरी बोल कर चले गए.. इस पूरे वाक्य का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लेकिन उससे ज्यादा हैरान करने वाली चीज थी कि देर रात सलमान ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर भी किया।

Salman Khan का लेट नाइट पोस्ट

उन्होंने एक के बाद एक 4 तस्वीरें शेयर की.. जिसमें अलग अलग कैप्शन भी लिखे है.. पहली पिक्चर में उन्होंने कहा कि वो हमेशा पेपराजी की रोजी रोटी का ख्याल रखते है लेकिन यहां पेपराजी उनका दर्द का मजाक उड़ा रहे है, जो कि पूरी तरह के गलत है। जबकि मैं हमेशा उनके लिए खड़ा रहा हूं, वही दूसरे पोस्ट में सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर कहा कि कोई मेरे नुकसान से पैसा कमाना चाहता है तो वो चुप रहे, एंजॉय न करें, भाई भाई भाई मातृभूमि पिक्चर की मां की… क्या जरूरी है लाइफ या फोटो। वहीं तीसरे पोस्ट में सलमान ने कहा .. ऐसे में सौ जलाने को तैयार हूं.. भाई के दुख पर .. अगली बार ट्राय कर लेना.. जो उनके दर्द से खिलवाड़ करेगा, वो उसे करारा जवाब देंगे।

Also Read: Aadhaar यूजर्स सावधान! बंद होने जा रहा पुराना ऐप… देर की तो अटक सकते हैं जरूरी काम| UIDAI Aadhaar App Update

पेपराजी के बिहेवियर ने उन्हें काफी हर्ट – Salman Khan

क्या उनके साथ कुछ ऐसा होता क्या सलमान ऐसा करते, कभी भी नहीं। चौथे पोस्ट में  सलमान लिखते है कि वो 60 साल के हो चुके है लेकिन लड़ना नहीं भूले है। क्या करोगे, जेल में डालोगे.. जिसके बाद उन्होंने हसंने का सिंबल दिया। वेल सलमान शायद पहली बार पेपराजी पर इस तरह से नाराज हुए है। हालांकि ये भी खबरे आ रही है सलमान हिंदूजा अस्पताल किसी रिश्तेदार को देखने गए थे.. लेकिन पेपराजी के बिहेवियर ने उन्हें काफी हर्ट किया है।

वेल सलमान खान के फैंस हमेशा ही उनके वेलनेस की दुआ करते है, सलमान की बिमारी को लेकर भी उनके फैंस को चिंता रहती है, ऐसे में पेपराजी की हरकतों से सलमान को जो तकलीफ हुई है उसके लिए फैंस भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे है। जिससे ये पता चलता है कि लोग सलमान खान के कितने दिवाने है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds