Saina Nehwal पर साउथ एक्टर सिद्धार्थ ने किया ऐसा घटिया कमेंट, लोगों ने जमकर लगा दी क्लास

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 10 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ विवादों में हैं। इस बार वो अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि अपने एक कमेंट की वजह से खूब चर्चा में आए हैं। दरअसल सिद्धार्थ ने नंबर-1 बैडमिंटन प्लेयर में से एक साइना नेहवाल पर बेहद ही घटिया कमेंट किया है, जिसकी वजह से वो विवादों में आ गए। सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के इस कमेंट की काफी आलोचना हो रही है, यहां तक कि लोग तो सिद्धार्थ को एक फ्लॉप एक्टर तक बताते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि साइना नेहवाल ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा में चूक मामले को लेकर ट्वीट किया था। साइना ने लिखा था कि कोई भी राष्ट्र अपने आप को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता अगर उसके अपने प्रधानमंत्री की सुरक्षा से समझौता किया हो। मैं सबसे कड़े शब्दों में, अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं। 

साइना की इसी ट्वीट को लेकर सिद्धार्थ ने बेहूदा कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि दुनिया की *** चैंपियन… भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।

गौरतलब है कि साइना नेहवाल ने देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। इस वजह से उन पर किया गया ये घटिया कमेंट लोगों से बर्दाश्त नहीं हुआ। एक्टर अपने इस बेहूदा कमेंट के बाद से ही जमकर ट्रोल हो रहे हैं। यूजर्स लिख रहे है कि जिसने देश को गौरव प्रदान किया। तुम उसके लिए ऐसा भाषा का प्रयोग कैसे कर सकते हो। तुम्हारा पतन तो पहले ही हो चुका है और अब तुमने इंसानियत भी खो दी है। एक ने तो ये तक लिखा कि एक महिला का अपमान में इसे गिरफ्तार कर लेना चाहिए।

बता दें कि सिद्धार्थ ने साउथ की फिल्मों के साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। सिद्धार्थ हिट फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आए थे। उनकी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया। सिद्धार्थ हमेशा से सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर राय रखते हैं। कई मुद्दों को लेकर वो बीजेपी की सरकार को घेरते नजर आते रहते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds